नीरज चोपड़ा को नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन कप में गोल्ड:82.27 मीटर थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल किया

Updated on 16-05-2024 12:36 PM

नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन कप में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। 2020 के टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज भारत में पहली बार किसी कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने अपने चौथे अटैम्प्ट में 82.27 मीटर का थ्रो फेंका, इसी थ्रो से उन्होंने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता।

भुवनेश्वर में आयोजित कप में नीरज हरियाणा के लिए खेल रहे थे। कॉम्पिटिशन में कर्नाटक के डीपी मनु ने सिल्वर मेडल जीता, वहीं महाराष्ट्र के उत्तम बालासाहेब पाटिल तीसरे स्थान पर रहे। मनु का बेस्ट थ्रो 82.06 मीटर और पाटिल का बेस्ट थ्रो 78.39 मीटर दूर गया।

पांचवें नंबर पर रहे किशोर जेना
एशियन गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट किशोर जेना अपने होमग्राउंड पर मेडल नहीं जीत सके। वह पांचवें नंबर पर रहे, उनका बेस्ट थ्रो 75.49 मीटर का रहा। हालांकि वह पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के लिए 87.54 मीटर लम्बा थ्रो फेंका था, जो ओलिंपिक में क्वालिफाई करने के लिए काफी रहा।

तेजिंदर पाल सिंह और जेस्विन एल्ड्रिन ने जीता गोल्ड
एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर और लॉन्ग जंपर जेस्विन एल्ड्रिन ने मंगलवार को अपने-अपने इवेंट में गोल्ड मेडल जीते, लेकिन दोनों ही पेरिस ओलिंपिक का क्वालिफाइंग मार्क नहीं छू सके।

शॉटपुट में तूर ने 20.38 मीटर के साथ गोल्ड जीता। पर वह पेरिस ओलिंपिक के क्वालिफाइंग मार्क 21.50 मीटर से पीछे रह गए। तूर का श्रेष्ठ थ्रो 21.77 मीटर का रहा है। मध्य प्रदेश के समरदीप सिंह (18.93) ने सिल्वर और UP के आर्यन त्यागी (18.07) ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।

वहीं लॉन्ग जंप में एल्ड्रिन ने 7.99 मीटर की छलांग के साथ गोल्ड जीता। केरल के मोहम्मद अनीस ने 7.83 के साथ सिल्वर और मध्य प्रदेश के आदित्य कुमार सिंह ने 7.81 मीटर के साथ ब्रॉन्ज जीता।

पोलवॉल्ट में रोजी मीना ने जीता गोल्ड
पोलवॉल्ट में रोजी मीना ने 4.05 मीटर के साथ गोल्ड जीता। रोसी 4.21 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से चूक गईं, जो उन्होंने पिछले साल खुद बनाया था। तमिलनाडु की बारानिका इलांगोवेन ने सिल्वर और केरल की मारिया जैसन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.