मध्य प्रदेश के करीब 39 हजार सरकारी स्कूलों में बाउंड्रीवाल ही नहीं, कुत्तों को अंदर घुसने से रोकेंगे शिक्षक

Updated on 06-12-2025 11:47 AM

भोपाल। सरकारी स्कूल के शिक्षक अब परिसर के अंदर अवारा कुत्तों को आने से भी रोकेंगे। इसके लिए उन्हें नोडल अधिकारी बनाया जा रहा है। हालांकि कई यह काम मुश्किल होगा, क्योंकि प्रदेश के 39 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में बाउंड्रीवाल नहीं है। इन स्कूलों में असामाजिक तत्वों के साथ आवारा पशुओं का भी आना-जाना लगा रहता है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्कूल परिसर में आवारा कुत्ते नहीं घुसने चाहिए।

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने दो माह के अंदर सभी स्कूलों में बाउंड्रीवाल या फेंसिंग कराने के निर्देश दिए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने कहा कि प्रत्येक स्कूल परिसर में पर्याप्त चारदीवारी, चैनलिंग फेंसिंग सहित अन्य संरचनात्मक उपायों से सुरक्षित हो, जो आवारा कुत्तों के प्रवेश को रोकने के लिए आवश्यक है। यह कार्य यथाशीघ्र आठ सप्ताह में पूरा किया जाए। बता दें, कि प्रदेश में करीब सवा लाख सरकारी स्कूल संचालित हैं।

स्कूलों में जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएं

स्कूलों में सुरक्षा उपायों के साथ सरकारी चिकित्सालयों में एंटी रेबीज टीके और इम्यूनोग्लोबलिन की उपलब्धता सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों और कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार और तत्काल रिपोर्टिंग प्रोटोकाल के प्रति जागरूकता करने को भी कहा गया है। शिक्षक-अभिभावक बैठक में भी इस संबध में उन्हें जागरूक किया जाएगा। प्रत्येक स्कूल में एक शिक्षक को नोडल अधिकारी नामांकित किया जाएगा, जो परिसर के रखरखाव और सफाई संबंधी व्यवस्थाओं के प्रभारी होंगे।

मध्याह्न भोजन का बचा हुआ हिस्सा सुरक्षित स्थान पर फेंका जाए

स्कूलों को यह भी निर्देशित किया गया है कि मध्याह्न भोजन वितरण के बाद शेष बचा हुआ भोजन सुरक्षित स्थान पर फेंका जाए, ताकि कुत्ते स्कूल परिसर में प्रवेश न करें। इसके लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक नोडल अधिकारी (बीआरसीसी) रिपोर्ट तैयार करेंगे।

भोपाल के 163 स्कूलों में बाउंड्रीवाल नहीं

स्कूल शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी भोपाल में पहली से आठवीं तक के स्कूलों की संख्या 725 है। वर्ष 2024-25 में जिले के 135 स्कूलों में बाउंड्रीवाल नहीं थी। वर्ष 2025-26 में यह संख्या बढ़ गई और अब 163 स्कूलों में बाउंड्रीवाल नहीं है। बाउंड्रीवाल नहीं होने से बच्चे खेल-खेल में खतरनाक जगहों पर पहुंच सकते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं स्कूल परिसरों में आवारा जानवर घूमते हैं, जिससे बच्चे असुरक्षित महसूस करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.