नवाज बोले-पाकिस्तान ने मेरे-वाजपेयी के बीच हुआ समझौता तोड़ा:ये हमारी गलती थी

Updated on 29-05-2024 01:12 PM

पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (74) ने मंगलवार 28 मई को कहा, 'पाकिस्तान ने मेरे और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के बीच 1999 में हुआ समझौता तोड़ा।'

शरीफ ने अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की मीटिंग में कहा कि 28 मई 1998 में पाकिस्तान ने 5 परमाणु परीक्षण किए थे। इसके बाद वाजपेयी साहब पाकिस्तान आए थे और हमने एक समझौता किया था, लेकिन इसका उल्लंघन किया गया। ये हमारी गलती थी।

शरीफ और वाजपेयी ने 21 फरवरी 1999 को लाहौर डिक्लेरेशन (लाहौर समझौते) पर साइन किए थे। इस एग्रीमेंट में भारत और पाकिस्तान शांति और स्थायित्व की बात कही गई थी। समझौते को बड़ा कदम माना गया था। इसके कुछ महीनों बाद ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कारगिल में घुसपैठ की, जिससे कारगिल जंग हुई।

लाहौर समझौते में क्या था
यह दो पड़ोसियों के बीच एक शांति समझौता है, जिसमें शांति और सुरक्षा बनाए रखने और दोनों देशों के बीच पीपल-टु-पीपल कॉन्टैक्ट को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया था। हालांकि, शरीफ के मुताबिक, पाकिस्तान ने कुछ ही समय बाद कारगिल में घुसपैठ कर इसका उल्लंघन किया था।

कारगिल युद्ध के समय शरीफ प्रधानमंत्री थे, मुशर्रफ आर्मी चीफ
पाकिस्तान के तब आर्मी चीफ रहे परवेज मुशर्रफ ने अपनी सेना को खुफिया तरीके से मार्च 1999 में जम्मू कश्मीर के कारगिल जिले में घुसपैठ का आदेश दिया था। भारत को जब इस घुसपैठ का पता चला तो बड़े पैमाने पर युद्ध छिड़ गया। नवाज शरीफ के प्रधानमंत्री रहते भारत ने युद्ध जीत लिया था।

एटॉमिक टेस्ट रोकने के लिए अमेरिका ने 5 अरब डॉलर के पेशकश की थी
नवाज ने ये भी कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण करने से रोकने के लिए पांच अरब अमेरिकी डॉलर की पेशकश की थी, लेकिन मैंने इनकार कर दिया। अगर इमरान जैसे लोग मेरी जगह होते तो उन्होंने क्लिंटन का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया होता।

पाकिस्तान के तीन बार PM रहे थे नवाज
शरीफ ने 2017 में प्रधानमंत्री पद छोड़ने पर भी बात की। नवाज ने कहा कि तब पाकिस्तान के चीफ जस्टिस रहे साकिब निसार ने मुझ पर गलत केस किया था। मेरे खिलाफ किए गए हर केस गलत थे, जबकि इमरान खान के खिलाफ किए गए केस सही थे।

शरीफ ने बताया कि ISI के पूर्व प्रमुख जहीरुल इस्लाम ने मुझे बेदखल कर इमरान को सत्ता में बैठा दिया। जब मैंने इमरान से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ISI का इसमें कोई हाथ नहीं।

शरीफ के मुताबिक, मुझे 2014 में इस्लाम की तरफ से मैसेज मिला कि पद से हट जाऊं, लेकिन मैंने इनकार कर दिया। इस पर इस्लाम ने धमकी दी कि वे मेरे लिए एग्जाम्पल सेट करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.