कर्मचारियों के लिए अधिक लाभप्रद बनाया जाएगा नेशनल पेंशन सिस्टम, संगठनों के सुझाव भी होंगे शामिल

Updated on 11-11-2023 01:17 PM

भोपाल विधानसभा चुनाव में पेंशनरों को साधने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को इस परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय नेतृत्व के प्रतिनिधियों ने प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से राजधानी भोपाल में चर्चा की। केंद्रीय नेतृत्व के प्रतिनिधियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शासकीय सेवकों के लिए वर्तमान में लागू नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के प्रविधानों को अधिक व्यावहारिक और कर्मचारियों के लिए अधिक लाभप्रद बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार के वित्त सचिव टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में अप्रैल 2023 में समिति गठित की गई। यह समिति समस्त हितधारकों से चर्चा कर उनसे सुझाव प्राप्त करने के के बाद नेशनल पेंशन सिस्टम में संशोधन संबंधी अपने सुझाव देगी।

ओल्ड पेंशन स्कीम

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के सचिव, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्त सचिव और पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथारिटी के चेयरमेन समिति के सदस्य हैं। समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की बात कही है, लेकिन वे इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। वास्तविकता यह है कि भारतीय शासन व्यवस्था में आय-व्यय के स्रोतों का निर्धारण मुख्य रूप से केंद्र द्वारा किया जाता है। कोई भी राज्य सरकार बिना केंद्र की सहमति और सहयोग के ओल्ड पेंशन स्कीम जैसी योजना का क्रियान्वयन अपने स्वयं के स्रोतों से कर पाने में समर्थ नहीं है।

ओपीएस लागू कर पाने की संभावनाओं का आंकलन

कर्मचारी संगठनों के साथ हुई हैं 20 से अधिक बैठकें समिति राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर संचालित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों, विभिन्न मंत्रालयों, राज्य सरकारों के वित्त विभाग के प्रतिनिधियों से संवाद कर रही है। समिति ने एनपीएस संबंधी बिंदुओं पर कर्मचारी संगठनों के सुझाव प्राप्त किए हैं। समिति विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ 20 से अधिक बैठकें कर चुकी है। इसके साथ ही समिति ने विभिन्न राज्य सरकारों के आय के स्रोतों, उन सरकारों के व्यय तथा इसके परिप्रेक्ष्य में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू कर पाने की संभावनाओं का आंकलन भी किया है।

पेंशन के लाभ सुनिश्चि हो

सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक निश्चिंतता देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध समिति के प्रतिनिधियों का कहना है कि भारत सरकार सभी के हितों की रक्षा करते हुए नेशनल पेंशन सिस्टम को अधिक बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संशोधन की दिशा में प्रयासरत है। केंद्र शासन और संगठन का यह प्रयास है कि शासकीय सेवकों को अधिक से अधिक पेंशन के लाभ सुनिश्चित हों और उनके परिवारों को संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो तथा वे सेवानिवृत्ति के बाद निश्चिंत और सुखद जीवन व्यतीत करें। केंद्र सरकार द्वारा गठित हाईपावर समिति के सुझाव प्राप्त होते ही इनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.