Naseeruddin Shah की पहली बीवी 15 साल बड़ी थीं मनारा सीकरी, पति की दूसरी शादी के बाद अचानक हो गई थी मौत!

Updated on 31-08-2023 04:50 PM
नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। यूपी के बाराबंकी जैसी छोटी जगह से निकलकर उन्होंने मुंबई जैसे बड़े शहर में अपना नाम किया, पहचान बनाई। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। काम के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रही। उनकी बीवी रत्ना शाह पाठक के बारे में तो हर कोई जानता है, क्योंकि वो भी एक शानदार एक्ट्रेस हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रत्ना से पहले उन्होंने मनारा सीकरी से शादी की थी, जो उनसे 15 साल बड़ी थीं और उनकी मौत उसी दिन हुई थी, जिस दिन नसीरुद्दीन ने रत्ना का हाथ थामा था! आइये 'थ्रोबैक थर्सडे' सेगमेंट में नसीरुद्दीन साहब की जिंदगी के इस पहलू से रूबरू होते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नसीरुद्दीन शाह जब 19 साल के थे, तब उन्होंने खुद से 15 साल बड़ी मनारा सीकरी से शादी की थी। उन्हें परवीन मुराद के नाम से जाना जाता है। मनारा, 'बालिका वधू' की दिवंगत एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी की सौतेली बहन हैं। नसीरुद्दीन ने ये शादी घरवालों के खिलाफ जाकर की थी, क्योंकि घरवाले नहीं चाहते थे कि नसीरुद्दीन एक तलाकशुदा औरत से शादी करे, जो अपने बच्चों के साथ ईरान में रहती है।

नसीरुद्दीन ने घरवालों के खिलाफ जाकर की थी मनारा से शादी

फिर भी प्यार में खोए नसीरुद्दीन ने किसी की बात नहीं मानी और मनारा का हाथ थाम लिया। दोनों खुशी-खुशी शादीशुदा जिंदगी जीने लगे। इनकी जिंदगी में बेटी आई, जिसका नाम हीबा शाह है। लेकिन कुछ समय बाद नसीरुद्दीन और मनारा के रिश्ते में दरार आ गई। दोनों सेपरेट हो गए। कहते हैं कि दोनों ने अपने प्रॉब्लम को सॉल्व करने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। इसके बाद दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला किया। इस मुश्किल वक्त में मनारा की बहन सुरेखा ने उनका बहुत साथ दिया था।

जिंदगी में हुई रत्ना पाठक की एंट्री

इसके बाद नसीरुद्दीन शाह की जिंदगी में रत्ना पाठक की एंट्री हुई। 70 के दशक में दोनों नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में साथ पढ़े। वहीं पर ही इन्हें मोहब्बत हो गई। रत्ना, फेमस एक्ट्रेस दीना पाठक की बेटी हैं। नसीरुद्दीन और रत्ना ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया है। वे कई साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे।

 इसके बाद नसीरुद्दीन शाह की जिंदगी में रत्ना पाठक की एंट्री हुई। 70 के दशक में दोनों नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में साथ पढ़े। वहीं पर ही इन्हें मोहब्बत हो गई। रत्ना, फेमस एक्ट्रेस दीना पाठक की बेटी हैं। नसीरुद्दीन और रत्ना ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया है। वे कई साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे।

जिस साल हुई दूसरी शादी, उसी साल मनारा की मौत

नसीरुद्दीन ने पहली बीवी मनारा को तलाक देने के लिए जरूरी मेहर पूरी कर ली। फाइनली उन्होंने रत्ना से 1982 में शादी की, लेकिन जिस साल नसीरुद्दीन ने रत्ना को हमसफर बनाया, उसी साल मनारी की अचानक मौत हो गई। नसीरुद्दीन और रत्ना के दो बेटे हैं विवान और इमाद। इनके साथ मनारा की बेटी हीबा भी रहती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.