सॉफ्टवेयर से तय होगा नर्मदा परिक्रमा पथ:यात्रियों के लिए आश्रय स्थल बनेंगे, मंत्री पटेल बोले-तालाबों का काम पूरा कराएं अफसर

Updated on 02-04-2025 12:07 PM

मध्य प्रदेश में नर्मदा परिक्रमा पथ को सही तरीके से चिह्नित करने के लिए एक नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इस सॉफ्टवेयर का नाम 'सॉफ्टवेयर फॉर आइडेंटिफिकेशन एंड प्लानिंग ऑफ रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर' है। इसमें भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) की आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे नर्मदा परिक्रमा का मार्ग आसानी से तय किया जा सकेगा।

परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए ‘रेडी टू स्टे’ आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। इन स्थलों की छत को सात लेयर से तैयार किया जाएगा, जिसमें बल्ली, बांस, मिट्टी, एमएस फ्रेम, प्रोफाइल शीट और मिट्टी के खप्पड़ जैसी प्राकृतिक चीजों का उपयोग होगा। दीवारों पर मिट्टी और गोबर का लेपन किया जाएगा, जिससे यह मजबूत और पर्यावरण के अनुकूल बनेगा।

बैठक में परिक्रमा पथ और अन्य योजनाओं पर चर्चा

मंगलवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में मंत्रालय में बैठक हुई। इसमें नर्मदा परिक्रमा पथ के चिह्नांकन और यात्रियों के लिए आश्रय स्थल निर्माण पर चर्चा की गई। मंत्री ने सुझाव दिया कि करीब डेढ़ एकड़ में आश्रय स्थल बनाए जाएं, जहां यात्रियों के ठहरने और हरियाली की बेहतर व्यवस्था हो।

मंत्री पटेल ने चातुर्मास करने वालों के लिए भी विशेष व्यवस्था करने को कहा और सुझाव दिया कि इसमें समाजसेवी संगठनों और समितियों की मदद ली जाए।

जल संरक्षण के लिए खेत तालाबों का निर्माण होगा

मंत्री पटेल ने जल संरक्षण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले खेत तालाबों का निर्माण पूरा किया जाए ताकि पानी का सही तरीके से संरक्षण हो सके और भूजल स्तर बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा कि यह सॉफ्टवेयर नर्मदा परिक्रमा के साथ-साथ जल प्रबंधन और ग्रामीण विकास की अन्य योजनाओं में भी मददगार साबित होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.