'मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया', MP के डिप्‍टी सीएम जगदीश देवड़ा बोले-कांग्रेस और इंटरनेट यूजर्स के खिलाफ कार्रवाई करुंगा

Updated on 17-05-2025 11:29 AM
जबलपुर। मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का कथित बयान भी विवाद में है। देवड़ा इसे 'तोड़ मरोड़ कर पेश करना' ठहरा रहे हैं, इसके साथ ही कांग्रेस और सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रसारित करने वालों की शिकायत की तैयारी कर रहे हैं। जिस बयान पर विवाद है, वो शुक्रवार को जबलपुर में आयोजित सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिया गया है। ऐसे में जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिला प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा है कि कुछ न्यूज चैनलों द्वारा प्रसारित खबर पूर्णतः भ्रामक है। खबर सनसनीखेज बनाने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जोड़ा गया।
  • उपमुख्यमंत्री द्वारा कहा गया था कि देश की सेना, वो सैनिक 'उनके' चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। न्यूज चैनल ने 'उनके' शब्द को जानबूझकर गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया।
  • जो पूर्णतः असत्य है। जबकि उन्होंने 'उनके' शब्द सैनिकों के लिए उपयोग किया गया है। देवड़ा ने क्या कहा 'यशस्वी प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे। (कुछ क्षण रुककर) और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक है, उन्होंने जो जवाब दिया है, उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है।
  • उसकी जितनी सराहना की जाए जितना कहा जाए, एक बार उनके लिए जोरदार तालियां बजा दीजिए।' सोशल मीडिया पर क्या वायरल हुआ 'पूरा देश और सेना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है'।
  • प्रियंका वाड्रा ने किया पोस्ट...

    • कांग्रेस की महासचिव और लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट किया कि भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
    • भाजपा के लोग सेना को अपमानित कर रहे हैं और भाजपा अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही है।
    • भाजपा ऐसा करके हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है?
    • पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य नेताओं ने भाजपा के दोनों नेताओं को आरोप दोहराकर बर्खास्त करने की मांग की

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 July 2026
    भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
     08 July 2026
    भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
     08 July 2026
    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
     08 July 2026
     भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
     08 July 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
     08 July 2026
    भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
     08 July 2026
    भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
     08 July 2026
    भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
     08 July 2026
    भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
    Advt.