मुनमुन दत्ता ने दिखाया 'तारक मेहता' के सेट के पीछे का हाल, चालू पांडे की हरकत हुई कैमरे में कैद

Updated on 04-09-2023 02:55 PM
सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे समय से विवादों में छाया हुआ था। इस शो के एक्टर्स ने लगातार प्रोड्यूसर असित मोदी पर गम्भीर इल्जाम लगाए थे। इस वजह से चारों तरफ इसकी चर्चा हो रही थी। अब एक बार फिर ये खबरों में है। वजह इसका एक वीडियो। बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने शो का एक BTS वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद फैन्स मजेदार रिएक्शन्स दे रहे हैं।

'तारक मेहका का उल्टा चश्मा' को 15 साल हो गए हैं। इस शो ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है और अभी-भी कर रहा है। वो बात अलग है कि इस शो को कई छोड़कर भी जा चुके हैं। लेकिन सबका रिप्लेसमेंट असित मोदी ले भी आए हैं। हालांकि दयाबेन की जगह अभी-भी खाली है। आए दिन उससे जुड़ी खबरें आती रहती हैं लेकिन कुछ प्रॉपर कंफर्मेशन नहीं आ रहा है। खैर। इन सब उठा-पटक के बीच मुनमुन दत्ता ने एक क्यूट-सा वीडियो शेयर किया है, जो कि उनकी नाइट शिफ्ट के दौरान का है।

TMKOC का बीटीएस वीडियो

वीडियो में मुनमुन दत्ता फैन्स को शो के पीछे की झलकियां दिखा रही हैं। वह कैसे सब्र के साथ अपने शूट का इंतजार कर रही हैं और गोकुलधाम सोसाइटी में पूरा सेटअप तैयार किया जा रहा है। इसमें ही शो के इंस्पेक्टर चालू पांडे भी फन मूड में दिखाई दे रहे हैं वह हाथ में बंदूक लिए डरा रहे हैं। इसके अलावा, क्रू मेंबर्स भी आपस में बातचीत कर रहे होते हैं। वहीं, पूरे सेट पर तामझाम भी फैला नजर आ रहा है।

लोगों का आया रिएक्शन

अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपने रिएक्शन्स दिए। एक यूजर ने लिखा, 'चालू पांडे को तुम लोग केस भी सॉल्व करने दो यार।' एक ने कहा, 'हम और ऐसे ही बीटीएस वीडियो देखना पसंद करेंगे।' एक ने कहा, 'मैं तो चाहता हूं कि ये गोकुलधाम सोसाइटी काश असल में होती, जहां सब एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं।' एक ने तो ये भी कहा, 'पांडे जी तो कह रहे होंगे कि आज फिर से प्रॉबलम गोकुलधाम वाले ने सॉल्व कर दी।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.