मुनव्वर फारूकी होंगे BB17 से बाहर फिनाले टास्क में विक्की जैन से हाथापाई होने पर मिल सकती है सजा

Updated on 18-01-2024 01:19 PM

बिग बॉस 17 अब फिनाले से काफी करीब है। इससे पहले शो में एक फिनाले टास्क रखा गया है। इस दौरान मुनव्वर फारूकी और विक्की जैन के बीच जोरदार झगड़ा हो गया है। बहस के बाद दोनों के बीच फिजिकल फाइट हो गई है, जिससे मुनव्वर फारूकी शो से बाहर किए जा सकते हैं।

दरअसल, मंगलवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में फिनाले टास्क का पहला हिस्सा हुआ है। फिनाले टास्क के लिए दो टीम बनाई गई हैं। टीम ए में मुनव्वर, मन्नारा, अभिषेक और अरुण हैं, वहीं दूसरी टीम में विक्की, अंकिता, आएशा और ईशा हैं। टास्क के दौरान टीम ए पर टीम बी ने मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया था, लेकिन बाद में उन्होंने घर का पूरा राशन छिपा दिया। वहीं टास्क खराब करने के लिए विक्की जैन ने घर की बाल्टियां छिपा दीं। जब मुनव्वर ने बाल्टियां उतारने की कोशिश कीं, तो उनकी विक्की से झड़प हो गई है।

अब कलर्स चैनल द्वारा शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें पेड़ पर चढ़े मुनव्वर को विक्की परेशान करते नजर आ रहे हैं। विक्की की खींचतानी से मुनव्वर पेड़ से गिर गए, जिसके बाद उन्होंने विक्की से झड़पते हुए दिखाया गया है। दोनों को हाथापाई करते हुए देख, सभी घरवाले उन्हें अलग करने के लिए इकट्ठा हो गए हैं।

प्रोमो में मुनव्वर के रिएक्शन को देखकर साफ नजर आ रहा है कि वो विक्की पर हमला कर रहे हैं। अगर वाकई ऐसा हुआ तो मुनव्वर फारूकी फिनाले से ठीक पहले शो से निकाले जा सकते हैं। इससे पहले अभिषेक कुमार भी समर्थ को थप्पड़ मारने पर शो से एविक्ट हुए थे, हालांकि उन्हें दोबारा शो में बुला लिया गया है।

28 जनवरी को होगा शो का फिनाले

बिग बॉस 17 के फिनाले में महज 11 दिन बाकी हैं। गुरुवार को टास्क जीतने वाले कोई 4 कंटेस्टेंट्स इम्यूनिटी पाकर फिनाले में सीधे शामिल होने वाले हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.