मम्मी तू जा नीचे... 5 साल के बेटे को छत पर लगा 11000 वोल्ट का करंट, रोती बिलखती मां के नहीं रुक रहे आंसू

Updated on 11-11-2024 11:44 AM
सिंगरौली: सोचकर देखिए उस मां पर क्या बीत रही होगी जिसका हंसता खेलता मासूम लापरवाही की चपेट में आकर हमेशा के लिए शांत हो गया। ममता का ऐसा दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। दरअसल, एमपी के सिंगरौली जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते 5 साल के मासूम बच्चें की दर्दनाक मौत हो गई है।

5 साल का बच्चा अपने घर के छत पर खेल रहा था। उस दौरान उसके परिजन भी वहां मौजूद थे। थोड़ी देर बाद उसके घर के लोग नीचे आ गए पर मासूम ऊपर ही रुका रहा, खेलते खेलते वह सिर के ऊपर से जा रहे 11000 वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

रोती-बिलखती मां ने बताई घटना


घटना के बाद मां का रो रो कर बुरा हाल है। वह अपने मासूम से आखिरी बार हुई बात को याद कर बुरी दुखी हो जाती है। आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोती-बिलखती कहती है कि यदि उसके बुलाने पर वह आ जाता हो यह हादसा नहीं होता।

शिकायत के बाद भी नहीं की कार्रवाई


आक्रोशित परिजनों ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बिजली लाइन लूज होने की शिकायत के बावजूद सही नहीं करवाई गई। जिसके कारण छत पर चढ़ा 5 साल का मासूम तार की चपेट में आ गया।

बिजली विभाग पर सख्त एक्शन की मांग


घटना सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के चितरंगी इलाके की है। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजा और बिजली विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

झूलती तार की चपेट में आया मासूम


चितरंगी गांव के रहने वाले जगरनाथ वर्मा का 5 साल का बेटा घर के छत पर खेल रहा था, तभी पास से जा रहा हाईटेंशन तार अचानक से लूज हो गई है और वह सीधा बच्चे पर जा गिरी। इसके बाद बच्चे को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.