मोदी की 'सिक्योरिटी' लेने के बाद मुकेश सहनी ने छोड़ा नीतीश का बंगला, अब होगा खेला?

Updated on 01-06-2023 06:05 PM
पटना: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले क्या बिहार में फिर कोई बड़ा खेला होने वाला है? लगातार हो रहे सियासी घटनाक्रम से ऐसे सवाल उठे हैं। ताजा मामला विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया मुकेश सहनी से जुड़ा हुआ है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार में मंत्री रहे मुकेश सहनी ने पटना में अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। हाल ही केंद्र सरकार से उन्हें Y प्लस सिक्योरिटी मिली थी। इसी बीच अचानक उनके सरकार बंगला छोड़ने को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। कहा तो ये भी जा रहा कि मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) एक बार फिर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं।

सहनी ने यहां बनाया नया ठिकाना

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सरकारी बंगला छोड़कर अब पटना के कंकड़बाग स्थित पीसी कॉलोनी में नया ठिकाना बनाया है। वो यहां किराये पर रहेंगे। राज्य सरकार की ओर से सिक्योरिटी वापस लिए जाने के बाद करीब दो महीने पहले ही सहनी को केंद्र सरकार की ओर से Y+ सिक्योरिटी मिली। बीजेपी ने इस कदम के जरिए एक तरह से सहनी की ओर अपनी दोस्ती का हाथ बढ़ाया। माना जा रहा वीआईपी चीफ भी एनडीए के साथ जाने की प्लानिंग कर चुके हैं।

VIP चीफ ने इसलिए छोड़ा सरकारी बंगला

मुकेश सहनी के अचानक सरकारी बंगला छोड़ने की कई वजहें मानी जा रहीं। सबसे अहम ये कि अभी तक वो खुलकर नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ भी नहीं बोल रहे थे। अब अगर वो बीजेपी खेमे करीब जाते हैं तो नीतीश पर अटैक से पीछे नहीं रहेंगे। जिस तरह से उपेंद्र कुशवाहा, आरसीपी सिंह ने जेडीयू छोड़ने के बाद बिहार के सीएम पर करारा अटैक किया अब सहनी भी इसी अंदाज में नजर आ सकते हैं।

मांझी के बाद सहनी को लेकर सस्पेंस

चर्चा ये भी है कि HAM मुखिया जीतनराम मांझी भी महागठबंधन से दूरी बनाने की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। उनकी कुछ महीने पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हुई थी। इधर जेडीयू ने मांझी को मनाने के लिए विजय चौधरी को उनसे बात करने भेजा। हालांकि, ये बातचीत उतनी सफल शायद नहीं रही। ऐसे में मांझी को लेकर अटकलों का दौर तेज है। इसी बीच मुकेश सहनी का नया दांव क्या बड़े खेल का आगाज है, देखना दिलचस्प होगा।

नीतीश कैसे जोड़े रखेंगे अपना कुनबा?

ये पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा जब नीतीश कुमार 2024 के रण को लेकर देशभर में बीजेपी विरोधी विपक्षी दलों को एकजुट कर रहे हैं। नीतीश जहां विपक्षी एकता पर काम कर रहे हैं, वहीं बिहार में महागठबंधन के साथ नजर आ रहे दल ही दूर होते दिख रहे। अगर मांझी और सहनी बीजेपी के साथ जाते हैं तो ये नीतीश-तेजस्वी दोनों के लिए बड़े झटके से कम नहीं होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.