इंदौर में दो साल में बनेगी एमआर-11, बायपास से काम शुरू… देवास नाका पर हटेंगे 200 अतिक्रमण

Updated on 22-09-2024 11:20 AM

इंदौर । मास्टर प्लान की प्रमुख सड़कों में शुमार एमआर-11 का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। साढ़े तीन किमी लंबी सड़क बायपास की तरफ से बनाई जा रही है। देवास नाका की तरफ 200 के करीब अतिक्रमण हैं। सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए इन्हें हटाना होगा। आइडीए द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम को पत्र भी लिखा जा चुका है।


दो साल में सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एबी रोड देवास नाका से बायपास तक एमआर-11 सड़क बनाई जाना है। इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही सड़क की नपती कर निशान लगाए जा चुके हैं। बायपास की तरफ से सड़क बनाने का काम शुरू भी हो चुका है। यह सड़क 60 मीटर चौड़ी बनेगी।


देवास नाका की तरफ 800 मीटर क्षेत्र में गोदाम और झोपड़ियों के अतिक्रमण हैं। इस कारण सड़क बहुत संकरी हो चुकी है। अतिक्रमण को हटाए बगैर सड़क निर्माण पूरा नहीं हो सकता है। गौरतलब है कि एमआर-11 का निर्माण कार्य लंबे समय से अटका हुआ था।

कई बार टेंडर प्रक्रिया को बीच में ही रोकना पड़ा था। सड़क बनाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार से 73 करोड़ रुपये मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू किया जा चुका है।


एमआर-10 पर कम हो जाएगा


वाहनों का दबाव देवास नाका और उज्जैन जाने वाले भारी वाहन एमआर-10 का उपयोग करते हैं। इससे यहां पर हमेशा वाहनों का भारी दबाव रहता है। एमआर-11 बनने के बाद भारी वाहन यहां से आना-जाना कर सकेंगे। बायपास से वाहन सीधे देवास नाका पहुंच जाएंगे। इससे एमआर-10 पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.