एथलेटिक्स में मप्र की शिवकन्या और अजीत कुमार ने जीते स्वर्ण पदक

Updated on 06-02-2023 05:06 PM

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चल रहे एथलेटिक के अंतिम दिन मध्यप्रदेश के पुरुष वर्ग की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की। हरियाणा ने दूसरा और उत्तरप्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की चैंपियनशिप की ट्रॉफी महाराष्ट्र के नाम रही। हरियाणा ने दूसरा और मध्यप्रदेश ने ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंतिम दिन मघ्य प्रदेश के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण व तीन कांस्य सहित पांच पदक जीते। शिवकन्या और अजीत कुमार ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। भोपाल के अभय सिंह, अभिषेक कुमार मोर्य व एकता प्रदीप डे को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मप्र ने छह स्वर्ण, तीन रजत व पांच कांस्य सहित कुल 14 पदक जीते। एथलीटों के शानदार प्रदर्शन से मप्र का 21 स्वर्ण, 13 रजत व 19 कांस्य सहित कुल 52 पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरा स्थान बरकरार है।

तात्या टोपे नगर स्टेडियम पर आयोजित एथलेटिक्स चैपियनशिप में 12 फाइनल मुकाबले हुए। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मप्र की शिवकन्या मुकाती ने स्वर्ण पदक जीता, हरियाणा की तमन्ना ने रजत व केरल की मेघना एस. ने कांस्य पदक जीता। बालकों की 200 मीटर दौड़ में मप्र के अभय सिंह ने भी कांस्य पदक जीता। इस ईवेंट में तमिलनाडु के वरुण ओरी मनोहर ने स्वर्ण व उत्तरप्रदेश के मंगल कुमार यादव ने रजत पदक जीता। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में मप्र के आदर्श कुमार मोर्य ने प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया। इस ईवेंट में राजस्थान के शकील और हरियाणा के सोमनाथ चौहान ने रजत पदक जीता। बालक 2000 मीटर स्टीपल चेस में मध्य प्रदेश के अजित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस ईवेंट में हरियाणा के सुमित राठी ने रजत व उत्तराखंड के सोहेल बेग ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग की 2000 मीटर स्टीपल चेस में मध्य प्रदेश की एकता प्रदीप डे ने कांस्य पदक जीता। इस इवेंट में दिल्ली की सोनम ने भारी अंतर से स्वर्ण व तेलंगाना की चेरापल्ली कीर्तना ने कांस्य पदक जीता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.