मप्र के ऐश्वर्य प्रताप, आशी चौकसे राइफल व शाटगन में मनीषा कीर व प्रीति रजक का हुआ चयन

Updated on 04-09-2023 12:56 PM

भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआइ) ने 19वें एशियाई खेलों और एशियन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित की है। इसमें मप्र राज्य शूटिंग अकादमी के चार निशानेबाज भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। जिसमें शाटगन में मनीषा कीर और प्रीति रजक का चयन किया गया है, जबकि राइफल में ओलंपियन शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे भारतीय टीम का हिस्सा बनने में सफल हो सके हैं।

बता दें कि चाइना के हांगझोऊ शहर में 23 सितंबर से आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए एनआरएआइ ने 33 निशोनबाजों को जगह दी है। जबकि कोरिया के चांगवोन शहर में 22 अक्टूबर से दो नवंबर तक होने वाले एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप के लिए 35 निशानेबाजों का चयन हुआ है। आशी चौकसे महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पाजिशन व 50 मीटर राइफल थ्री प्रोन पाजिशन व एयर राइफल स्पर्धा में अपनी दावेदारी पेश करेंगी, जबकि ऐश्वर्य प्रताप पुरुषों के एयर राइफल व 50 मीटर राइफल थ्री प्रोन पाजिशन स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। इसी प्रकार शाटगन की निशानेबाज मनीषा कीर और प्रीति रजक ट्रेप महिला स्पर्धा में अपनी दावेदारी पेश करेंगी।

ऐश्वर्य के पास फिर से कोटा हासिल करने का मौका

अकादमी के निशानेबाजी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर के पास इस बार फिर ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने का मौका है। उनके साथ अकादमी की आशी चौकसे भी मैदान में होंगी। दोनों ही निशानेबाज के पास सुनहरा मौका है। भारत ने पेरिस ओलंपिक के लिए अब तक सात कोटा सुनिश्चित किए हैं। बतादें कि ऐश्वर्य ने रियो ओलंपिक के लिए देश के लिए ओलंपिक कोटा हासिल किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.