किसानों को एमपी सरकार की सौगात, 52000 सोलर सिंचाई पंप लगेंगे, 40-30-30 रूल से सब्सिडी, इतने दिन में फ्री बिजली

Updated on 13-10-2024 11:39 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही 52,000 सोलर सिंचाई पंप लगाने जा रही है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मिलेगी और सरकार पर सब्सिडी का बोझ भी कम होगा। ये पंप लगभग 250 मेगावाट बिजली पैदा करेंगे, जिससे किसानों को बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलेगी।
इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप की कुल लागत का केवल 40% ही देना होगा। बाकी 30-30% केंद्र और राज्य सरकार सब्सिडी देगी। सोलर पंपों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। कयास है कि इस साल के अंत तक पंप लगाने का काम शुरू हो जाएगा।

सोलर पैनल की इतनी होगी क्षमता

हर सोलर पंप में लगभग 5 किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल होंगे। इस तरह कुल 52,000 पंप लगभग 250 मेगावाट बिजली पैदा करेंगे। ये पंप किसानों को बिजली कटौती जैसी समस्याओं से निजात दिलाएंगे। जिससे उनकी फसलों को जरूरत के हिसाब से भरपूर पानी मिल पाएगा।

सोलर पंप के टेंडर हुए जारी

अधिकतर इलाकों में किसानों को रात के समय बिजली मिलती है, लेकिन अब ये सोलर पंप दिन में भी इस्तेमाल किए जा सकेंगे। ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने कहा कि टेंडर जारी कर दिए गए हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम इस साल के अंत तक पंप लगाना शुरू कर देंगे।


5 साल की वारंटी के साथ मिलेंगे पंप

ये पंप 5 साल की वारंटी के साथ आएंगे और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार औसतन पांच हॉर्स पावर के हर कृषि पंप के लिए सरकार हर साल लगभग 50,000 रुपये की सब्सिडी देती है।


मुफ्त में मिलेगी बिजली

इस प्रकार सरकार इन पंपों पर जो 30% एकमुश्त सब्सिडी दे रही है, वह दो साल के भीतर ही वसूल हो जाएगी। क्योंकि सोलर पंप लगने के बाद इन किसानों को किसी सब्सिडी की आवश्यकता नहीं होगी। चूंकि ये पंप ग्रिड से नहीं जुड़े होंगे और स्वतंत्र सोलर पंप होंगे, इसलिए किसानों को मुफ्त में बिजली मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.