एमपी को मिल गया 6वां हवाई अड्डा, भोपाल, जबलपुर, खजुराहो, इंदौर, ग्वालियर के बाद इस एयरपोर्ट को DGCA ने दिया लाइसेंस

Updated on 10-09-2024 12:18 PM
रीवा: मध्य प्रदेश में अब एक और एयरपोर्ट से विमान उड़ान भरने के लिए तैयार है। प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में स्थित रीवा एयरपोर्ट को अब लाइसेंस मिल गया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आधिकारिक रूप से रीवा एयरपोर्ट को लाइसेंस जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा कि रीवा एयरपोर्ट को डीजीसीए ने उड़ान भरने की अनुमति दे दी है। इससे प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्रीय संपर्क का विस्तार होगा।

बता दें कि अब रीवा एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों के साथ ही माल वाहक उड़ानों का परिचालन शुरू हो सकेगा। इससे क्षेत्र में रोजगार व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में भी विस्तार होगा। रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ला वर्तमान में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं और उन्होंने इस एयरपोर्ट के निर्माण में काफी अहम प्रयास किया है। अब रीवा एयरपोर्ट परिचालन के लिए तैयार है। रीवा एयरपोर्ट मध्य प्रदेश का छटवां एयरपोर्ट है और विंध्य का इकलौता एयरपोर्ट है।

6 महीने पहले एयरक्राफ्ट की हुई थी लैंडिंग


6 महीने पहले ही रीवा एयरपोर्ट पर पहले एयरक्राफ्ट की लैंडिंग हुई थी। इसी पर सवार होकर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने रीवा से खजुराहो के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के तहत भोपाल से जबलपुर होकर रीवा और सिंगरौली जाने वाली एयर टैक्सी सेवा भी शुरू की थी। यह सेवा रीवा तक भी पहुंच रही है।

आस- पास के क्षेत्रों को मिलेगा लाभ


रीवा एयरपोर्ट को अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रीवा से हवाई यात्रा करने वाले यात्री बिना किसी असुविधा के रीवा एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे क्योंकि रीवा में पहले से बनाए गए रिंग रोड के चलते सीधी, सतना से यात्रियों का आना-जाना काफी बढ़ गया है। सिंगरौली का पावर प्लांट, विंध्य की 29 बड़ी इकाइयां, बेहतरीन हाईवे, मुकुंदपुर व्हाइट सफारी, बंधवगढ़ नेशनल पार्क, संजय नेशनल पार्क, एशिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट, खूबसूरत जलप्रपात, भगवान श्री राम की तपोवन भूमि चित्रकूट, मैहर की शारदा मां और सीमेंट के बड़े उद्योग के कारण रीवा एयरपोर्ट की महत्व रखता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.