कटंगी क्षेत्र में रेल संचालन के लिए एम.पी. ट्राँसको ने ऊर्जीकृत किया रेलवे ट्रेक्शन फीडर

Updated on 03-02-2023 05:43 PM

एम.पी. ट्राँसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने कटंगी क्षेत्र में विद्युत से रेल के सुगम संचालन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए एक रेलवे ट्रेक्शन फीडर तैयार किया है। गत दिवस लगभग 12 करोड़ की लागत से निर्मित इस फीडर और लाइन का निर्माण, निरीक्षण और परीक्षण कर इसे ऊर्जीकृत कर दिया गया।

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता श्री दीपक जोशी ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बालाघाट-कटंगी रेलखंड पर रेल संचालन के लिए एक 132 के.व्ही. ट्रेक्शन फीडर की माँग की थी। रेलवे द्वारा सभी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद एम.पी. ट्राँसको ने इस फीडर और लाइन का निर्माण कर इसे ऊर्जीकृत करने में सफलता प्राप्त की।

रेलवे के कटंगी ट्रेक्शन सबस्टेशन तक बनाई गई लाइन

श्री जोशी ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा 132 के.व्ही. सबस्टेशन कटंगी से रेलवे ट्रेक्शन सबस्टेशन कटंगी तक साढ़े 11 किलोमीटर के इस फीडर को कुल 47 टावर से विद्युत सप्लाई उपलब्ध करायी गई है। इसकी लागत लगभग 12 करोड़ है। इस ट्रेक्शन फीडर के प्रारंभ हो जाने से रेलवे के बालाघाट-कटंगी सेक्शन के लिए अब एक और विद्युत सप्लाई उपलब्ध हो गई है। पहले एम.पी. ट्राँसको के 132 के.व्ही. लालबर्रा सबस्टेशन से 132 के.व्ही. आरटीएस फीडर समनापुर के माध्यम से बालाघाट-कटंगी सेक्शन संचालित होता था। इस आरटीएस फीडर के निर्माण से बालाघाट के साथ बालाघाट-कटंगी-तिरोड़ी का लगभग 60 किलोमीटर रेल सेक्शन लाभान्वित हो सकेगा। इससे रेलवे को गुणवत्तापूर्ण विद्युत सतत प्राप्त हो सकेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.