एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में किया ध्वजारोहण, बोले- लोक निर्माण से लोक कल्याण का है लक्ष्य

Updated on 15-08-2025 08:42 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। राज्य-स्तरीय समारोह में परेड की सलामी भी ली। इस दौरान ग्राउंड में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है। बाकी जिलों में उप मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री ध्वजारोहण किया।सीएम डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ 33 लाख परिवारों को फ्री में अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। अनुसूचित जाति के छात्रों को स्कॉलरशिप दी जा रही है। प्रदेश में पेसा नियम से ग्राम सभाओं को सशक्त किया गया है। 21 जिलों में 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की गई है। प्रदेश में लोक निर्माण से लोक कल्याण का लक्ष्य रखा गया है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 38 लाख आवास मध्य प्रदेश में बने और देश में हमारा दूसरा स्थान रहा। 8 लाख से अधिक शहरी परिवारों को भी पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है। अमृत सरोवर 2 में एक हजार से ज्यादा सरोवर बनाए जा रहे है। हमारा खंडवा जिला देश में जल संचय में पहले स्थान पर आया है।

एक बगिया मां के नाम परियोजना प्रारंभ की जा रही है। 30 हजार से अधिक फलदार पौध प्रदेश में लगाए जाएंगे। मध्य प्रदेश में दो मेट्रोपोलेटिन क्षेत्र बनाए जा रहे हैं। इनमें इंदौर और भोपाल के आस-पास के जिलों को मिलाकर बनाया जा रहा है। इंदौर सहित प्रदेश के शहरों को स्वच्छता में अवार्ड मिला। डायल 100 को डायल 112 से जोड़कर 1200 वाहन शुरू किए गए हैं। प्रदेश में विमान सेवाओं का भी विस्तार हुआ, रीवा, सतना और दतिया में नए एयरपोर्ट शुरू हुए हैं।

सीएम ने कहा सभी 55 जिलों में पीएमश्री कॉलेज शुरू किए गए हैं। प्रदेश में सांदीपनी विद्यालय शुरू किए जा रहे है। योग्य विद्यार्थियों को फ्री में स्कूटी दी जा रही है। हम नवाचार करने के साथ देश में अपनी दक्षता भी साबित कर रहे हैं। संपदा 2 मध्य प्रदेश में लागू किया जा चुका है। प्रदेश का सतपुडा टाइगर रिजर्व प्रबंधन में दूसरे स्थान पर, कान्हा टाइगर रिजर्व देश में सर्वश्रेष्ठ है। चीता प्रोजेक्ट के तहत कूनो में 26 चीते मौजूद है, गांधी सागर में भी इनका घर बन गया है।

मध्य प्रदेश में 121 गांवों में हो स्टे विकसित किए गए हैं। मध्य प्रदेश में देश में सर्वाधिक यूनेस्को धरोहरें हैं। श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्‍ण पाथेय का निर्माण किया जाएगा। सेना के सम्मान में मई माह में प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली गई हैं। देश में हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान रचे जा रहे हैं। हम विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सीएम ने कहा- आप सभी के सहयोग से विकास का कारवां आगे बढ़ता रहेगा


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.