मध्‍य प्रदेश विधानसभा में सबसे मुखर भाजपाई, रामपाल व यशपाल ने पूछे सर्वाधिक प्रश्न: रिपोर्ट

Updated on 26-10-2023 11:56 AM

भोपाल । आमतौर पर सदन में विपक्षी दल सत्ता पक्ष को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ता, पर जब बात प्रश्न पूछने की आती है तो इसमें सत्ता पक्ष वाले भाजपाई ही सबसे ज्यादा मुखर हैं। 15 वीं विधानसभा में सर्वाधिक प्रश्न पूछने वाले शीर्ष पांच विधायकों में चार भाजपा और एक कांग्रेस के हैं। भाजपा के रामपाल सिंह ने 390, यशपाल सिंह सिसोदिया ने 387, उमाकांत शर्मा ने 381, राजेंद्र पांडेय ने 377 प्रश्न पूछे।

कांग्रेस के डा. हीरालाल अलावा 383 प्रश्न पूछकर तीसरे नंबर पर रहे। यह जानकारी एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की विधानसभा में विधायकों की प्रदर्शन रिपोर्ट में सामने आई है। दलबार विधानसभा में औसत प्रश्न करने में बसपा की स्थिति सबसे अच्छी है। इसके प्रति सदस्य 143 प्रश्न हैं।

प्रति सदस्य 132 प्रश्न के साथ कांग्रेस दूसरे, सपा (प्रति सदस्य 101) तीसरे स्थान पर रही। कांग्रेस के एक सदस्य ने औसतन 93 प्रश्न किए। बता दें कि 15वीं विधानसभा में लगभग 15 माह कांग्रेस की सरकार रही। सदन में कुल 140 विधेयक पेश किए गए, जिसमें 127 (91 प्रतिशत) पास हुए।

विधानसभा में उपस्थिति के मामले में भी बसपा सबसे अच्छी और कांग्रेस सबसे खराब स्थिति में है। बसपा विधायकों की औसत उपस्थिति 65 दिन, सपा की 65, भाजपा की 130 और कांग्रेस की 127 दिन रही। सर्वाधिक उपस्थिति भाजपा विधायक रामपाल सिंह और यशपाल सिसोदिया की (96 प्रतिशत) रही।

नगरीय विकास विभाग के सर्वाधिक प्रश्न पिछले लगभग पांच वर्ष में सबसे ज्यादा 2205 प्रश्न नगरीय विकास एवं आवास विभाग के पूछे गए। इसके बाद 2056 प्रश्न पंचायत एवं ग्रामीण विकास, 1997 राजस्व, 1769 स्कूल शिक्षा और 1676 लोक निर्माण विभाग के पूछे गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.