1200 से अधिक आशा कार्यकर्ता कर रहीं ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक

Updated on 06-11-2023 12:37 PM

भोपाल विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं । जिससे कि इस चुनाव में बीते चुनाव की अपेक्षा मतदान प्रतिशत बढ़ सके । इसी के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 1200 आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्रामीणों को संदेश दिया जा रहा है कि मतदान दिवस 17 नवंबर को सभी काम छोड़कर सबसे पहले वह अपने मताधिकार का उपयोग करें।

दीवार लेखन लेकर कई तरह के कार्यक्रमों से किया जा रहा जागरूक

जिले के ग्रामर क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा दीवार लेखन के माध्यम से मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए दीवार लेखन कर संदेश दिए जा रहे हैं। जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक नागरिक को 17 नवंबर 2023 को आयोजित मतदाता दिवस पर बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही टीकाकरण के लिए आने वाले अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है । ग्राम आरोग्य केंद्रों पर रंगोली बनाकर वोटिंग की अपील की जा रही है।

लोकतंत्र की सुनो पुकार मत खोना अपना मत अधिकार

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शासकीय नवीन कालेज के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मल्टीमीडिया वेन का आयोजन शहर के अलग-अलग हिस्सों में अनूठे अंदाज में किया गया। भोपाल रेलवे स्टेशन, पुरानी सब्जीमंडी, भीम नगर ओर न्यू मार्केट में सभी लोगो को मतदान करने के लिए जागरूक किया। अपने अनूठे अंदाज में स्वयं सेवकों ने मोटू,पतलू, टाम एंड जेरी, छोटा भीम जैसे ड्रेसअप पहन कर सभी स्वयं सेवकों ने अपने हाथो में मतदाता जागरूकता के पोस्टर लेकर सभी को मतदान के लिए जागरूक किया। अभियान की आमजन ने भी काफी सराहना की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.