एमपी नगर में मल्टीलेवल पार्किंग के मिलेंगे मंथली पास, सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वाले व्यापारियों का डाटा होगा तैयार

Updated on 12-09-2023 12:41 PM
भोपाल। एमपी नगर में दुकानों के सामने वाहनों को खड़ा करने वाले व्यापारियों की नगर निगम द्वारा सूची तैयार की जाएगी। इनमें नाम, नंबर और दुकान का पता लिया जाएगा। साथ ही इन्हें मासिक पास भी दिए जाएंगे। इन पास का शुल्क भी निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था जोन एक के व्यापारियों के लिए शुरू की जाएगी, जबकि जोन दो के व्यापारियों के लिए उनकी दुकानों के सामने ही पीली लाइन खींच कर व्यवस्था बनाई जाएगी। यह निर्णय सोमवार को हुई एमपीनगर व्यापारी संघ एवं चित्तौड़ कांप्लेक्स रहवासी संघ के साथ एमपी नगर एसडीएम कार्यालय में हुई नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक में लिए गए हैं। बैठक में एडीएम प्रकाश सिंह चौहान, एसडीएम केएल खरे,एसीपी यातायात मधुकर चौकीकर, नगर निगम डिप्टी कमिश्नर
योगेंद्र सिंह चौहान सहित व्यापारी और रहवासी उपस्थित थे।

दुकानों के बाहर पार्किंग से लगता है जाम

चित्तौड़ कांप्लेक्स रहवासी समिति के अध्यक्ष सुयश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि एमपीनगर जोन एक और दो में यातायात, पार्किंग की समस्या को लेकर पहले भी बैठक हुई थी, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला था। इस वजह से दूसरी बार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एमपीनगर के व्यापारियों ने बताया कि सड़कों पर बेतरतीब तरीके से चारपहिया व दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। इस वजह से अक्सर जाम की स्थिति निर्मित होती है और पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। मल्टी लेवल पार्किंग में करीब 17 व्यापारी वाहन खड़ा करके जाते हैं, जबकि 200 से अधिक व्यापारी सुबह अपने वाहन दुकानों के सामने खड़े करते हैं जो बंद होने तक यहीं खड़े रहते हैं। ऐसे व्यापारियों के वाहनों के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए और पालन नहीं करने पर कार्रवाई भी होनी चाहिए।

525 व 225 रुपये में मिलेंगे मंथली पास

एडीएम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि आने वाले दिनों में अवैध पार्किंग पर नियंत्रण के लिए पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम कार्रवाई करेगी। जो वाहन अवैध तरीके से सड़कों पर खड़े मिलेंगे, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई होगी। साथ ही ऐसे वाहनों की सूची बनाई जाएगी, जो व्यापारियों के हैं और सुबह से खड़े रहते हैं। उनको नगर निगम की मल्टी लेवल पार्किंग के लिए पास दिए जाएंगे। इनमें चार पहिया वाहन के लिए 525 रुपये में और दो पहिया वाहन के लिए 225 रुपये में पास उपलब्ध कराए जाएंगे। यह व्यवस्था जोन एक में की जाएगी, जबकि जोन दो में दुकानों के सामने पीले रंग की पट्टी नगर निगम द्वारा बनाई जाएगी। जिससे व्यापारी उसके अंदर ही अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।

होगी निगरानी

सुयश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि व्यापारियों के साथ समन्वय कर व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। वहीं हर सप्ताह सोमवार को बैठक की जाएगी, जिससे व्यवस्था की निगरानी की जा सके। एक समिति बनाई जाएगी जिसमें पांच -पांच अधिकारी नगर निगम, पुलिस, प्रशासन और व्यापारी व रहवासी संघ के रहेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.