एक साल पहले बनी सड़कों में भी बड़े-बड़े गड्ढों के जख्म दे गया मानसून

Updated on 27-10-2023 11:36 AM
भोपाल। इस बार का मानसून संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) की प्रमुख सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे (जख्म) छोड़ गया है। यहां पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से एक से डेढ़ साल पहले बनी सड़कें भी वर्षा में उखड़ गईं। इनमें खासकर तीन सड़कों की हालत सबसे खराब है।

घटिया निर्माण की शिकायतों पर नहीं दिया ध्यान

करीब डेढ़ साल पहले राजावीर मंदिर एवं झूलेलाल मंदिर रोड पर डामरीकरण कराया था। क्षेत्र के रहवासियों ने निर्माण के समय ही पानी निकासी का प्रबंध करने की मांग की थी। रहवासियों ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने का आरोप भी लगाया था। निगम की यांत्रिक शाखा के अधिकारी रहवासियों के आरोप को गलत बता रहे थे। अब सड़क उखड़ रही है। यदि यहां वर्षा के पानी की निकासी की व्यवस्था कर दी जाती तो सड़क लंबे समय तक खराब नहीं होती। वर्तमान में आधे से अधिक हिस्से में गड्ढे हो चुके हैं।

इस मार्ग की हालत भी खराब

बैरागढ़ में सर्राफा बाजार मार्ग भी हर साल खराब हो जाता है। इस मार्ग से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। सेंट्रल बैंक भी इसी रोड पर है। बैंक में आने वाले ग्राहकों को कीचड़ से गुजरकर बैंक तक पहुंचना पड़ रहा है। इस सड़क का निर्माण एक साल पहले हुआ था। निर्माण के समय नागरिकों ने पानी निकासी के प्रबंध करने की गुहार की थी, लेकिन इसे अनसुना कर दिया। इस मार्ग पर कुछ लोगों ने नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर लिया है। इस कारण पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है। पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव माधु चांदवानी का कहना है कि सड़क के साथ नाली निर्माण अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। जोन समिति इसका प्रस्ताव भी पास कर चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.