मोना सिंह ने मारा था आमिर को जोरदार थप्पड़:बोलीं- रियल टच के लिए ऐसा करना पड़ा

Updated on 04-12-2023 03:52 PM

मोना सिंह ने फिल्म थ्री इडियट्स में आमिर खान के साथ काम किया था। उन्होंने हाल ही में आमिर को थप्पड़ मारने वाले सीन पर बात की है। उन्होंने कहा कि रियल टच के लिए आमिर ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था। इस कारण मोना ने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। जब उन्होंने ये शाॅट दिया था, तब आमिर के बॉडीगार्ड उन्हें घूरने लगे थे।

क्या थी पूरी घटना?
Humans Of Bombay को दिए इंटरव्यू में मोना ने फिल्म थ्री इडियट्स के बिहाइंड द सीन्स के बारे में बात की है। उन्होंने कहा- टेबल टेनिस का सीन बहुत तनाव भरा था। वहां मौजूद सभी लोग अपने-अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रहे थे। आस-पास के सभी आदमी अपनी स्टोरी बता रहे थे कि मेरी बीवी ने ऐसा किया, मेरी बीवी ने वैसा किया था।

राजकुमार हिरानी सर कह रहे थे- बीवी ने मुझे लात मार दी थी। माधवन ने बताया था- बीवी ने मुझे काट लिया था। ये सब सुन मैं चिंता में थी कि रियल टच के लिए मैं क्या करुं। तब आमिर सर ने मुझसे कहा- मोना मुझे थप्पड़ मारो। तब मैंने उन्हें थप्पड़ मार दिया लेकिन वो जोरदार नहीं था। तब आमिर सर ने कहा- असली वाला थप्पड़ मारो। इस बात से मुझे बहुत जोश मिला और मैंने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

मुझे याद है वहां मौजूद उनके बॉडीगार्ड मुझे घूरने लगे थे। मैंने उनसे सॉरी बोला और कहा कि आमिर सर को ऐसी ही रियल एक्टिंग पसंद है। वो रियल चाहते थे, इसलिए मैंने रियल जैसा एक्ट किया।

55 करोड़ में बनी फिल्म ने 400.61 करोड़ का कलेक्शन किया था
2009 में रिलीज हुई फिल्म थ्री इंडियट्स को लोगों ने बहुत पसंद किया था। 55 करोड़ में बनी फिल्म ने 400.61 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया था और इसे प्रोड्यूस विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। फिल्म को 3 नेशनल अवाॅर्ड से सम्मानित भी किया गया था।

स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी, आर.माधवन, करीना कपूर, बोमन ईरानी जैसे कलाकार थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.