
मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। वे MP के 19वें मुख्यमंत्री हैं। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में समारोह सिर्फ 10 मिनट का रहा। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी CM के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सभी को शपथ दिलाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हुए। राजभवन में CM और डिप्टी CM के साथ PM मोदी चर्चा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जाएंगे। इसके बाद कामकाज शुरू करेंगे। आज शाम 5 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की पहली बैठक लेंगे।
शपथ लेने से पहले मोहन यादव ने कहा, 'सभी को साथ लेकर चलूंगा और सुशासन सुनिश्चित करूंगा।' शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि नए मुख्यमंत्री राज्य में समृद्धि, विकास और जन कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मित्रो, अब विदा। जस की तस धर दीनी चदरिया...।' चुनाव परिणाम के बाद और नए सीएम फेस को लेकर चल रही अटकलों के बाद शिवराज ने X अकाउंट पर लिखा था, 'राम-राम।'
शपथ से पहले हनुमान पूजन...
यादव ने स्थिर लग्न शुभ चौघड़िया में ली शपथ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सुबह 11:30 बजे स्थिर लग्न और शुभ चौधड़िया में शपथ ली। पं. चंदन श्यामनारायण व्यास ने बताया कि सुबह 11 बजे से 12:20 बजे तक शुभ चौघड़िया रहा। इसके साथ ही 11:09 से 12:42 बजे तक स्थिर कुंभ लग्न था। यह शनि का लग्न है। शनि देव न्याय के देवता हैं। इस दौरान शपथ लेने से लंबा कार्यकाल मुख्यमंत्री का रहेगा।
समर्थकों ने शिवराज को रोका...