मोहन सरकार को केंद्र से 14,000 करोड़ का दिवाली तोहफा, इस महीने और नहीं लेना पड़ेगा उधार, विरासत में मिला इतना कर्ज

Updated on 17-10-2024 11:41 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार को दिवाली से पहले केंद्र सरकार से एक बड़ा तोहफा मिला है। केंद्र ने राज्य को टैक्स के रूप में 13,987 करोड़ रुपए दिए हैं। यह रकम दो किश्तों में दी गई है। इस वजह से राज्य सरकार को इस महीने अतिरिक्त कर्ज नहीं लेना पड़ेगा।

आमतौर पर मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार से हर महीने लगभग 7,000 करोड़ रुपए मिलते हैं। लेकिन इस बार यह राशि दोगुनी से भी ज़्यादा है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने सिर्फ़ एमपी ही नहीं, बल्कि सभी राज्यों को एडवांस टैक्स दिया है।

केंद्र ने राज्य सरकारों को दिए 1 लाख 78 हजार करोड़


केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक केंद्र ने राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये का टैक्स दिया है। जबकि आम तौर पर हर महीने 89,086.50 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। इसमें अक्टूबर 2024 में मिलने वाली नियमित किश्त के अलावा एक एडवांस किश्त भी शामिल है।

कर्ज के बोझ के बीच बड़ी राहत


10 अक्टूबर को केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा था कि यह राशि आने वाले त्योहारों के मद्देनजर जारी की गई है। इससे राज्य पूंजीगत व्यय में तेजी ला सकेंगे। साथ ही अपने विकास और कल्याणकारी योजनाओं में खर्चों को भी पूरा कर सकेंगे। केंद्र की यह एडवांस किश्त राज्य सरकार को थोड़ी राहत देगी, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबी है।


महीने की शुरूआत में 5000 करोड़ का कर्ज


सरकार ने इस महीने के अंत में 6,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की योजना बनाई थी। लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। राज्य ने इस महीने की शुरुआत में 5000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।


ऊपर पहुंचा कर्ज का ग्राफ


31 मार्च 2024 तक एमपी सरकार का कुल कर्ज 3.75 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया था। इस वित्तीय वर्ष में अब तक लिए गए नए कर्जों के साथ, कर्ज अब 3.95 लाख करोड़ रुपये हो गया है। अगस्त 2024 से राज्य सरकार ने कुल 20,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है।


मोहन सरकार को विरासत में मिला 3.5 लाख करोड़ का कर्ज


पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों के बाद बनी नई सरकार को 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला है। पिछले वित्तीय वर्ष में सरकार ने 42,500 करोड़ रुपये उधार लिए थे। इसमें से नई मोहन यादव सरकार का हिस्सा 17,500 करोड़ रुपये (41%) है, जो मार्च 2024 तक केवल तीन महीनों में उधार लिया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.