एमपी नगर व गोविंदपुरा इलाके में मोबाइल झपटमार गैंग एक्टिव:एक ही दिन में 4 घटनाओं को दिया अंजाम, राह चलते लोगों से हो रही लूट

Updated on 21-04-2025 12:20 PM

अगर आप एमपी नगर और आसपास के इलाकों में पैदल चलकर आते-जाते हैं, तो सतर्क हो जाइए। क्षेत्र में मोबाइल झपटमार गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। महज एक ही दिन में चार वारदातें सामने आई हैं, जिनमें राह चलते लोगों के हाथ से मोबाइल फोन झपट लिए गए।

घटनाओं की एकरूपता और समय से साफ है कि यह कोई संगठित गिरोह है, जो सुनसान और चिह्नित जगहों को निशाना बना रहा है। पीड़ितों ने संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस झपटमार गिरोह की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है।

चारों वारदातें 18 अप्रैल को अलग-अलग समय पर हुईं घटनाओं में से तीन गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की हैं, जबकि एक एमपी नगर थाना क्षेत्र की है। सभी मामलों में बाइक सवार अज्ञात झपटमारों ने चलते राहगीरों से मोबाइल फोन छीन लिए और चंद सेकंड में रफूचक्कर हो गए। इन सभी मामलों में फरियादियों ने पुलिस थाना में इन सब मामलों की शिकायत की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.