हनुमानगंज में मोबाइल दुकान में चोरी, कार से बैग ले भागे बदमाश

Updated on 16-10-2023 12:28 PM
भोपाल। हनुमानगंज थानांतर्गत हमीदिया रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में सेंध लगाकर अज्ञात बदमाश लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। चोरी गए मोबाइल की कुल संख्या और कीमत का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


12-13 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई वारदात

 हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश देवनानी (47) पंचवटी कालोनी, सिंगारचोली एयरपोर्ट रोड कोहेफिजा में रहते हैं और हमीदिया रोड पर मॉय च्वाइस कलेक्शन के नाम से मोबाइल दुकान चलाते हैं। बीती 12 अक्टूबर की रात करीब सवा ग्यारह बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे ओमप्रकाश दुकान पहुंचे तो अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था और पिछला दरवाजा खुला हुआ था। पीछे जाकर देखा तो दुकान की दीवार में छेद बना हुआ था।

 

दीवार में छेद कर घुसे बदमाश

 

बदमाशों ने इस दीवार में छेद करके भीतर प्रवेश किया और फिर दरवाजे में लगा गोदरेज का लॉक तोड़कर दुकान के अंदर पहुंचे। दुकान में रखे अलग-अलग कंपनियों के दर्जनों मोबाइल फोन चोरी कर बदमाश भाग निकले। दुकान में पीछे तरफ मोबाइलों के कुछ खाली डिब्बे पड़े हुए थे। स्टाक मिलाने के बाद ही पता चल पाएगा कि बदमाश कितने नग और कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर ले गए हैं।

 

कार से बैग चोरी

 इधर, हनुमानगंज इलाके में एक व्यवसायी की कार से कीमती सामान से भरा बैग चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यासिर अहमद कुरैशी (38) हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोहेफिजा में रहते हैं और जहांगीराबाद में गैस एजेंसी की संचालन करते हैं। उनकी हमीदिया रोड स्थित दवा बाजार में एक बिल्डिंग में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे यासिर कंस्ट्रक्शन का काम देखने के लिए अपनी कार से पहुंचे थे। कार की पिछली सीट पर एक बैग रखा हुआ था।

 

 

बैग के अंदर एप्पल मैकबुक एयर 13 इंच, हार्डडिस्क , दो पेन ड्राइव, दो एप्पल कंपनी के चार्जर, बिल्डिंग के नक्शे के कागज और आधार कार्ड की छाया प्रति रखी हुई थी। उन्होंने अपनी कार हमीदिया रोड स्थित कैम्पस शोरूम के सामने पार्क की और बिल्डिंग का काम देखने चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो कार की सीट पर रखा बैग गायब था। आसपास तलाश करने के बाद भी जब बैग का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.