बजट सत्र में एकजुटता दिखाएं विधायक
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। विधायक सदन में एकजुटता दिखाएं। सदन में विपक्ष के आरोपों का पूरी ताकत जवाब दें।
उन्होंने कहा कि सत्ता में भाजपा सरकार है ऐसे में पार्टी के विधायक यह भी ध्यान रखे कि ऐसा कोई सवाल न किया जाए जो सरकार के विरुद्ध हो।
सीएम ने कहा कि कई बार ऐसा देखा गया कि विधायक अपनी ही सरकार के विरुद्ध प्रश्न करते हैं, इस प्रवृति को बदलें। अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में स्मार्ट कार्यालय संचालित करें। कार्यालय में जनता के लिए हर समय दो व्यक्ति उपस्थित रहें।
आदिवासी विधायकों को अमरवाड़ा विधानसभा की कमान
भाजपा ने आदिवासी विधायक और मंत्रियों को छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव की कमान सौंपी है। अधिकांश आदिवासी नेताओं को अमरवाड़ा रवाना किया गया है। वे बैठक से सीधे अमरवाड़ा के लिए रवाना हो गए और यहां भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।