शाहपुरा तालाब के सुंदरीकरण पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल

Updated on 20-06-2024 12:57 PM
भोपाल। शहर के शाहपुरा तालाब का 12 करोड़ रुपये खर्च कर सुंदरीकरण करने की तैयारी नगर निगम द्वारा की गई है। इस पर हुजूर क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने सवाल उठाए हैं। इसको लेकर उन्होंने नगर निगम आयुक्त और प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर अपना मत दिया है कि तालाब का सुंदरीकरण करने के बजाय इसके आसपास पसरे अतिक्रमण और बढ़ते जा रहे कब्जों को हटाने पर ध्यान देना चाहिए। इससे यहां पर होने वाली जाम सहित अनेक समस्याओं से लोगों को निजात मिल सकेगी।


सीवेज और गंदे नालों से बचाएं

हुजूर विधायक ने लिखे पत्र में बताया है कि नगर निगम भोपाल शाहपुरा तालाब के सुंदरीकरण, पाथवे निर्माण आदि पर 12 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी में है। शाहपुरा तालाब जिसको ओपन सीवेज चेंबर कहा जाना अतिशयोक्ति नहीं होगी, ऐसे में निगम को चाहिए कि पहले वह इस तालाब को सीवेज और गंदे नालों से बचाएं। शाहपुरा तालाब के पीछे कोलार सिक्स लेन की तरफ से तालाब पर हो रहे अतिक्रमण को रोके और अतिक्रमण मुक्त कराएं।

पार्कों का करें जीर्णोद्धार

विधायक ने कहा कि बंसल अस्पताल और प्रशासन अकादमी वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है।आने वाले समय में कम से कम सिक्स लेन करना ही होगा। ऐसे में पाथवे आदि का निर्माण तो हटाना पड़ेगा, क्योंकि तालाब में रोड अथवा पाथवे का निर्माण तो संभव नही है। उन्होंने अपना मत रखा है कि यदि राशि स्वीकृत हुई है तो शाहपुरा क्षेत्र से सटे विभिन्न रहवासी क्षेत्रों के पार्कों का जीर्णोद्धार और नया निर्माण किया जाए। साथ ही राशि से शाहपुरा तालाब को प्रदूषित होने से बचाया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.