भोपाल में देर रात मिले लापता भाई-बहन:बेगमगंज से सगाई कार्यक्रम में आए थे; नानी से नाराज होकर घर के लिए निकले थे

Updated on 21-04-2025 12:16 PM

भोपाल में खेलते-खेलते लापता हुए दो मासूम बच्चे देर रात आनंद नगर चौकी के पास मिल गए। 7 साल के लड़के और 3 साल की लड़की के लापता होने से हड़कंप मच गया था। परिजन ने काफी देर तक दोनों को ढूंढा, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे थे।

मामला ऐशबाग थाना क्षेत्र में रविवार शाम 4 बजे का है। दोनों बच्चे नानी के साथ बेगमगंज से यहां सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर आसपास के जिलों में भी अलर्ट जारी किया था। अपहरण की आशंका जताई जा रही थी।

लावारिस हालत में मिले बच्चे

इस बीच देर रात दोनों बच्चे आनंद नगर चौकी के पास लावारिस हालत में मिल गए। दोनों बच्चों को लेकर पुलिस जांच में नई जानकारी सामने आई। रहवासियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने बच्चों को अपनी सुरक्षा में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में बड़े भाई ने बताया कि वे अपनी नानी से नाराज होकर रविवार रात को बेगमगंज की ओर निकल गए थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे आनंद नगर तक कैसे पहुंचे।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को पता चला है कि दोनों बच्चे बाग़ फरहत अफ़ज़ा से बाग़ उमराव दूल्हा गेट तक अकेले और पैदल चलते हुए देखे गए हैं।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को दोनों बच्चों की बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेशी होगी, जहां उनकी काउंसलिंग करवाई जाएगी। इस काउंसलिंग के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चे ऐशबाग से आनंद नगर तक कैसे पहुंचे और उनके साथ रास्ते में कोई घटना तो नहीं हुई।

CCTV खंगालती रही पुलिस थाना प्रभारी वी.बी.एस. सिंगर ने दैनिक भास्कर को बताया कि, “परिजन की शिकायत पर तत्काल बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई। इलाके के हर संभावित स्थान पर टीम भेजी गई, लेकिन फिलहाल बच्चों का पता नहीं चल सका। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए, ताकि कोई सुराग मिल सके।”

हर चौराहे पर की नाकाबंदी पुलिस चौराहों और प्रमुख स्थानों पर बच्चों की तलाश करती रही। बच्चों के अपहरण की आशंका को भी जांच में शामिल किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.