नाबालिग को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, FIR:उठक-बैठक लगवाई, बुलवाया- "अरबाज भाई हमारे बाप हैं"

Updated on 19-04-2025 11:47 AM

राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक नाबालिग युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक नाबालिग को चप्पल, जूते और थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। नाबालिग को बुरी तरह से पीटा जा रहा है। पीटते समय नाबालिग से जबरन बुलवाया जा रहा है – "अरबाज भाई हमारे बाप हैं"।

बदला लेने की नीयत से की पिटाई इस वीडियो के वायरल होने के बाद गौतम नगर थाना पुलिस ने अरबाज शेख और शानू कोकता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना करीब एक महीने पुरानी है। जानकारी के मुताबिक, यह हमला एक पुरानी रंजिश का नतीजा है। कुछ समय पहले जेल के बाहर शानू कोकता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। उसी घटना का बदला लेने की नीयत से इस नाबालिग युवक पर यह हमला किया गया।

पुलिस कर रही वीडियो की पुष्टि जिस युवक को निर्वस्त्र कर पीटा गया, वह नाबालिग है। उसे निर्वस्त्र करने वाला युवक भी नाबालिग ही बताया जा रहा है। पुलिस वीडियो की सत्यता और घटना की तारीख व स्थान की पुष्टि करने में जुटी हुई है।

युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, उस पर ठंडी बियर डाली

भोपाल में एक युवक को अगवा कर मारपीट का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि अशोका गार्डन थाने की गुंडा सूची में शामिल दीपक ठाकुर और रोहित कबाड़ी ने साथियों के साथ मिलकर युवक को गौतम नगर थाने के सामने से अगवा किया, फिर कार से इंडस्ट्रियल एरिया की बंद फैक्ट्री में ले गए। यहां उसे निर्वस्त्र कर उसके ऊपर ठंडी बियर डाली। फायरिंग कर आरोपियों ने उसे पैरों में झुकवाया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.