शत-प्रतिशत परिवारों तक नल-जल उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दें मंत्री श्री शुक्ल

Updated on 31-08-2023 06:51 PM

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसंपर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शत-प्रतिशत परिवारों तक नल-जल योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि जल प्रदाय योजनाओं का सुचारू संचालन हो। मंत्री श्री शुक्ल ने आज मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का कार्यभार ग्रहण कर विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ल, प्रमुख अभियंता श्री संजय कुमार अंधवान, जल निगम के परियोजना निदेशक श्री ए.के. जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिये कि जिन समूह नल-जल योजनाओं से जल प्रदाय प्रारंभ हो गया है, उनमें जल प्रदाय के सुचारू रूप से संचालन हेतु ठेकेदार द्वारा पर्याप्त मात्रा में वाल्व ऑपरेटर आदि लगाये जायें, जिससे ग्रामीणों को नियमित रूप से निर्धारित मात्रा में शुद्ध पेय जल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि समूह योजना से लाभान्वित जिन ग्रामों में शत-प्रतिशत परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त पाइप लाइन की आवश्यकता है उन ग्रामों के लिए तत्काल कार्य योजना क्रियान्वित कर संपूर्ण ग्राम को नल से जल उपलब्ध कराने की कार्रवाई प्राथमिकता पर करें।

मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि वे सितंबर माह में विभागीय कार्यों की संभागवार समीक्षा संभागीय मुख्यालय पर मैदानी अधिकारियों के साथ करेंगे, इसके लिये विभाग द्वारा आवश्यक तैयारी की जाये। प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ला ने मंत्री श्री शुक्ल को विभाग एवं जल निगम द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.