राज्य मंत्री श्री परमार ने ग्राम उगाह से विकास यात्रा का शुभारंभ किया

Updated on 09-02-2023 05:39 PM

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि आमजन सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपना जीवन बेहतर बनाएँ। लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए सरकार द्वारा गाँव गाँव में विकास यात्रा निकाली जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर आमजन को विकास कार्यों की जानकारी देने तथा ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में विकास यात्राएँ निकाली जा रही है। इन यात्राओं का उद्देश्य लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। प्रदेश में विकास के कार्य तेज गति से संचालित हो रहे है। प्रदेश के अन्नदाताओं ने उत्पादन से देश की दशा बदल दी है। मध्यप्रदेश ने गेहूँ उत्पादन के क्षेत्र में पंजाब को पीछे छोड़ा है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का कायाकल्प किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य केन्द्र एवं चिकित्सालय सुविधायुक्त बन रहे है।

राज्य मंत्री श्री परमार ने आज विकास यात्रा के चौथे दिन शाजापुर जिले के शुजालपुर विकासखंड के ग्राम उगाह में विकास यात्रा का शुभारंभ किया। राज्य मंत्री श्री परमार ने विकास यात्रा का शुभारंभ तिरंगा ध्वज फहराकर किया एवं कन्याओं का पूजन भी किया। आज की विकास यात्रा शुजालपुर विकासखंड के ग्राम उगाह से होते हुए पटलावदा एवं अजनई पहुँची।

नव-निर्मित सेतु तथा उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

राज्य मंत्री श्री परमार ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम पटलावदा में एक करोड़ 66 लाख 74 हजार रूपये लागत से निर्मित सेतु तथा 49 लाख 14 हजार रूपये लागत से निर्मित आरोग्यम उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.