छिंदवाड़ा में हुई विकास यात्रा में शामिल हुए राज्य मंत्री श्री कावरे

Updated on 10-02-2023 06:06 PM

छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुई विकास यात्रा में आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर नानो कावरे शामिल हुए। विकास यात्रा छिंदवाड़ा नगरीय क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों से होती हुई पंचशील नगर पहुँची। विकास यात्रा के समापन समारोह को आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे ने संबोधित किया।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से समाज के अतिंम छोर के व्यक्तियों तक पहुँचने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि जन-कल्याणकारी योजना का लाभ जरूरतमंद तक समय पर पहुँचे। विकास यात्रा के दौरान 203 हितग्राही को लाभान्वित किया गया। 20 हितग्राही को गृह प्रवेश कराया गया। 128 हितग्राही को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।

बालाघाट जिले में 103 ग्राम का भ्रमण कर चुकी है विकास यात्रा

बालाघाट जिले में 5 फरवरी संत रविदास जयंती से प्रारंभ हुई विकास यात्रा जिले के 103 ग्राम का भ्रमण कर चुकी है। विकास यात्रा के दौरान 21 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया गया है। विकास यात्रा में अब तक 2816 आवेदन प्राप्त किये गये। उनमें से 2578 आवेदन का निराकरण किया जा चुका है।

जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाड़ली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति-पत्र, संबल कार्ड, ई-श्रमिक कार्ड, खाद्यान्न पर्ची, आयुष्मान कार्ड, भू-अधिकार पट्टा और ऋण-पुस्तिका का वितरण किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.