मंत्री श्री दत्तीगांव ने छायन ग्रामवासियों की माँग को पूरा किया

Updated on 10-02-2023 05:58 PM

विकास यात्रा में धार जिले के ग्रामों में विकास की अनेक गतिविधियाँ हो रही हैं। इसी क्रम में औद्योगिक नीति निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव से गुरुवार को विकास यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत छायन में ग्रामीणों द्वारा नाली निर्माण की माँग की गई। मंत्री श्री दत्तीगांव के निर्देश पर नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने ग्राम देलमी में जल जीवन मिशन में नल-जल योजना का लोकार्पण भी किया।

विकास यात्रा में जन-प्रतिनिधियों ने ग्राम टेमरिया के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। आयुष विभाग द्वारा ग्राम तीसगांव और बेगन्दा में होम्योपैथिक शिविर का आयोजन किया गया। जन-प्रतिनिधियों ने बाग के ग्राम मगदी में सी.सी. रोड़, ग्राम गोंदीखेड़ा में उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया।

नालछा के ग्राम शिकारपुरा में जन-प्रतिनिधियों ने सामुदायिक भवन, सीसी रोड़ तथा पानी के टैंकर का लोकार्पण किया। ग्राम ढोलाना में कृषि विभाग द्वारा कृषक श्री भागीरथ और रमेश को मूंगफली मिनीकिट का वितरण किया गया। सरदारपुर के ग्राम मौलाना में जन-प्रतिनिधियों ने उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। बदनावर के ग्राम पाली बड़ौदा में जन-प्रतिनिधियों ने मिडिल स्कूल में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.