MP में 2 डिग्री तक बढ़ा पारा आज से फिर बदलेगा मौसम

Updated on 04-04-2023 05:50 PM

अप्रैल में पहली बार सूरज ने अपने तेवर दिखाए हैं। कई शहरों में दिन का पारा 38 डिग्री और रात में 20 डिग्री सेल्सियस पार हो चुका है। इनमें दमोह, राजगढ़, नर्मदापुरम, सागर, सीधी, रतलाम और टीकमगढ़ शामिल हैं। वहीं, बड़े शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भी गर्मी बढ़ी है। हालांकि, मंगलवार से मौसम फिर से बदलेगा। भोपाल में अगले 3 दिन हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है, जबकि 25 से ज्यादा शहरों में बादल छाए रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, 4 अप्रैल को धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी शहडोल और उमरिया में बादल छाए रहेंगे। इसी तरह 5 अप्रैल को नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी मौसम बदला सा रहेगा।

भोपाल में आज से 7 अप्रैल तक बदला रहेगा मौसम
राजधानी भोपाल में 4 से 7 अप्रैल तक अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 6 अप्रैल तक बूंदाबांदी होगी। वहीं, 7 अप्रैल को धूप-छांव और बूंदाबांदी वाला मौसम रहेगा। 10 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला सा रहेगा।

इन शहरों में गर्मी बढ़ी
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दमोह और राजगढ़ में दिन का तापमान 38 डिग्री से ज्यादा रहा। नर्मदापुरम में 20.8, सागर में 20.6, दमोह में 20.5, सीधी में 20.4, रतलाम में 20.2 और टीकमगढ़ में रात का पारा 20 डिग्री दर्ज किया गया। ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 36 डिग्री और रात में 17 डिग्री के पार ही तापमान दर्ज किया गया।

इसलिए बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि 2 अप्रैल के बाद 4 अप्रैल को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण प्रदेश में बादल छा रहे हैं। यह तो एक्टिव रहेंगे ही, 5 और 6 अप्रैल को बादलों का दौर भी आएगा। जिसका असर 10 अप्रैल तक रहेगा। इस कारण पारा 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.