गेट्स फाउंडेशन से अलग होंगी मेलिंडा गेट्स : चैरिटेबल काम के लिए 12.5 अरब डॉलर का मिलेगा पेआउट

Updated on 14-05-2024 12:06 PM

बिल गेट्स की पूर्व पत्नी मेलिंडा गेट्स अब बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से भी अलग होने जा रही हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि यह सही समय है कि वे परोपकार के क्षेत्र में दूसरे पड़ाव की तरफ जाएं। मेलिंडा इस फाउंडेशन से साल 2000 से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि बिल गेट्स से उनके सेपरेशन एग्रीमेंट के तहत गेट्स फाउंडेशन में किए चैरिटेबल काम के लिए उन्हें अतिरिक्त 12.5 अरब डॉलर का पेआउट मिलेगा।

मेलिंडा ने एक X पोस्ट में लिखा, 'काफी सोच-विचार के बाद मैंने तय किया है कि मैं बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की को-चेयर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी से रिजाइन कर दूं। फाउंडेशन के साथ काम करने का मेरा आखिरी दिन 7 जून रहेगा। मैं यह कदम इस भरोसे के साथ उठा रही हूं कि गेट्स फाउंडेशन मजबूत हालत में है। CEO मार्क सुजमैन, एक्जीक्यूटिव लीडरशिप और अनुभवी बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज इस बात का खयाल रखेंगे कि सभी जरूरी काम जारी रहें।'

बिल गेट्स बोले- यकीन है आप आगे भी परोपकारी काम से गहरी छाप छोड़ेंगी
मेलिंडा गेट्स के इस अनाउंसमेंट के बाद बिल गेट्स ने एक अलग पोस्ट में कहा कि मेलिंडा के जाने से दुखी हूं, लेकिन मुझे यकीन है कि भविष्य में अपने परोपकारी काम से वे गहरी छाप छोड़ेंगी। मैं फाउंडेशन के कामों और दुनिया के लाखों लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के प्रति पूरी तरह से कमिटेड हूं।

मई 2021 में तलाक लेने के बाद भी फाउंडेशन में साथ काम कर रहे थे बिल और मेलिंडा
गेट्स फाउंडेशन से मेलिंडा के बाहर होने की खबरें कई साल से आ रही थीं। बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने शादी के 27 साल बाद मई 2021 में तलाक का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि जीवन के अगले फेज में हम एक साथ अब आगे नहीं बढ़ सकते हैं। हालांकि, हम लोगों की भलाई के लिए अपने फाउंडेशन में साथ काम करते रहेंगे।

उन्होंने ये भी कहा था कि वे 2023 तक एक ट्रायल पीरियड में रहेंगे और देखेंगे कि क्या वे गेट्स फाउंडेशन में एक-साथ काम कर सकते हैं या नहीं। जुलाई 2021 में फाउंडेशन के CEO ने ऐलान किया था कि अगर दो साल बाद दोनों को लगता है कि वे साथ काम नहीं कर सकते हैं तो मेलिंडा गेट्स को-चेयर और ट्रस्टी के तौर पर अपने पद से रिजाइन करेंगीं।

1994 में हुई थी बिल और मेलिंडा की शादी
बिल गेट्स और मिलिंडा पहली बार 1987 में मिले थे और दोनों ने 1994 में शादी की थी। बिल गेट्स की गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है। वे और मेलिंडा अपने समाजसेवा से जुड़े कामों के लिए भी जाने जाते हैं। दोनों के तीन बच्चे भी हैं।

मेलिंडा गेट्स ने साल 1996 में माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़ दी। इसके बाद साल 1996 से 2003 तक ड्यूक विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में काम किया। फिर उन्होंने पति बिल गेट्स के साथ मिलकर गेट्स लाइब्रेरी फाउंडेशन बनाया, जिसका साल 2000 में नाम बदलकर 'बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन' कर दिया गया।मेलिंडा गेट्स 1,120 करोड़ डॉलर (93,529 करोड़ रुपयए) की मालकिन हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
Advt.