नेता प्रतिपक्ष की आपत्ति के बाद सूचना आयुक्तों के चयन के लिए बुलाई बैठक स्थगित

Updated on 09-10-2023 03:17 PM

 भोपाल। राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों को रिक्त पदों की पूर्ति के लिए बुलाई चयन समिति की बैठक सामान्य प्रशासन विभाग ने स्थगित कर दी। सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे बैठक बुलाए जाने की सूचना रविवार देर रात दिए जाने को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय को सुबह सूचना दी कि बैठक स्थगित कर दी गई है।

सात पद हैं स्‍वीकृत

राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त एके शुक्ला के अलावा दो सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी और राहुल सिंह हैं। सूचना आयुक्त के दस पद स्वीकृत हैं लेकिन सात से अधिक कभी नहीं भरे गए। जुलाई 2023 में सूचना आयुक्त अरुण कुमार पांडेय का कार्यकाल पूरा हो गया। इसके बाद से रिक्त पदों की पूर्ति की प्रक्रिया चल रही थी लेकिन अन्य कार्यों में व्यस्तता के कारण बैठक नहीं हो सकी।

गोविंद सिंह ने ली थी आपत्ति
विधानसभा चुनाव की घोषणा को देखते हुए रविवार देर रात सूचना दी गई कि सूचना आयुक्तों के चयन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे बैठक होगी। इसकी सूचना मिलते ही नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह ने आपत्ति की।

यह चेतावनी भी दी थी

उन्होंने कहा कि मैं अपने गृह क्षेत्र लहार में हैं और सुबह नहीं आ पाएंगे। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि यदि उनकी अनुपस्थिति में कोई निर्णय लिया जाता है तो वे न्यायालय की शरण लेंगे। इसके बाद विभाग ने अपरिहार्य कारणों के कारणों से बैठक स्थगित किए जाने की सूचना भेज दी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अब आचार संहिता के बाद ही नियुक्ति संबंधी बैठक होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.