चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने छींद धाम दर्शन यात्रा को दिखाई हरी झंडी

Updated on 19-01-2023 06:13 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत एकतापुरी दशहरा मैदान से छींद धाम दर्शन यात्रा की 10 बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस यात्रा के जरिये नरेला विधानसभा की 400 से अधिक महिलाएँ छींद धाम में हनुमान जी के दर्शन करेंगी। यात्रा के दौरान महिलाओं के भोजन की व्यवस्था बरेली में पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग द्वारा स्थापित सेवालय (वृद्धाश्रम) में की गई है।

यात्रा के शुभारंभ पर मंत्री श्री सारंग ने बताया कि एकतापुरी में पिछले दिनों भागवत कथा के दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने छींद धाम दर्शन कराने की इच्छा व्यक्त की थी। उनकी इच्छापूर्ति के लिये षटतिला एकादशी पर दस बसों से 400 महिलाओं को छींद धाम दर्शन के लिये भेजा गया है।

फरवरी-मार्च में नरेला में शुरू होगी राम शिला यात्रा

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि अयोध्या में बन रहे श्रीराम लला के भव्य मंदिर निर्माण में नरेला विधानसभा के प्रत्येक नागरिक का योगदान सुनिश्चित हो सके, इस उद्देश्य के साथ नरेला विधानसभा की ओर से 21 चाँदी की राम शिलाएँ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट को भेंट की जायेंगी। इस पुनीत कार्य में सभी नरेलावासी सहभागी बनें, इसके लिये क्षेत्र के सभी 17 वार्डों में राम शिला पूजन यात्रा निकाली जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति-2026 को लेकर असंतोष सामने आया है। तय समय सीमा पूरी होने के बाद पोर्टल बंद हो गया, जिससे हजारों शिक्षक…
 26 June 2026
भोपाल। अयोध्या बायपास स्थित सैनी इंडेन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में आ गई है। पिछले छह महीनों में दूसरी बार गैस सिलिंडरों से गैस चोरी का मामला सामने…
 26 June 2026
 भोपाल। प्रदेश में दस साल बाद एक बार फिर पदोन्नति को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के पदोन्नति नियम 2025 पर कोई स्थगन न होने…
 26 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बंद कमरों में बैठकर आंकड़ेबाजी कर रही है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को फायदा हो रहा है, लेकिन जमीन पर यह…
 26 June 2026
 भोपाल। शहर के घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करने वाली कंपनी थिंक गैस ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। साल 2024 में…
 26 June 2026
भोपाल । भोपाल मेट्रो के सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन के बीच बने प्रायोरिटी कॉरिडोर के ट्रैक पर गुरुवार को रफ्तार और सुरक्षा का कड़ा इम्तिहान हुआ। दिल्ली से…
 26 June 2026
भोपाल। भोपाल जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को बरखेड़ा नाथू, कलखेड़ा और बिलखिरिया क्षेत्र में करीब 28 करोड़ रुपये मूल्य की…
 26 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में मंगलवार की रात एक ऐसा डरावना वाकया सामने आया, जिसे सुनकर किसी भी बाइक सवार के रोंगटे खड़े हो जाएं। रंगमहल चौराहे…
 26 June 2026
भोपाल। आवासीय परियोजनाओं की विभिन्न अनुमतियों और उपभोक्ताओं के हितों की चिंता करने वाले राज्य भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में अध्यक्ष का पद पौने तीन माह से रिक्त हैं। एपी…
Advt.