एमबीबीएस व बीडीएस काउंसलिंग जल्द, पहले चरण में प्रवेश न लेने वालों को भी दूसरे चरण में मिलेगा मौका

Updated on 09-07-2024 12:28 PM
भोपाल । प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस एवं बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग इसी माह शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने अभ्यर्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।पहला यह कि पहले चरण में आवंटित सीट पर प्रवेश नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों को भी अब दूसरे चरण में अवसर मिल सकेगा। अभी तक उन्हें अपात्र कर दिया जाता था। दूसरा यह कि पंजीयन में संशोधन का अवसर भी उन्हें एक बार दिया जाएगा, जो अभी तक नहीं मिलता था।

पंजीयन में कोई गलती हो गई तो वह प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो जाते थे। इसके अतिरिक्त नई व्यवस्था यह की गई है कि मापअप चरण के पहले भी एक बार पंजीयन का अवसर दिया जाएगा।

2 जुलाई को प्रवेश नियम जारी

शासन ने दो जुलाई को प्रवेश नियम जारी कर दिए हैं। यही नियम एमडी-एमएस और एमडीएस काउंसलिंग में भी लागू होंगे। यह व्यवस्था भी की गई है कि विभिन्न श्रेणी में बाकी रहने वाली रिक्तियों को भरने के लिए दूसरे की जगह अब माअपप चरण में पात्र श्रेणी में परिवर्तित किया जाएगा।

ये है भर्ती का नियम

नियम यह है कि अनुसूचित जाति (एससी) की सीटें बचने पर अनुसूचित जनजाति (एसटी) से भरी जाती हैं। इसी प्रकार एसटी की सीटें बचने पर एससी से भरने का नियम है। दोनों श्रेणी के उम्मीदवार नहीं मिलने पर इन्हें ओबीसी श्रेणी से भरा जाता है। इसी तरह से ओबीसी अभ्यर्थी नहीं मिलने पर अनारक्षित श्रेणी से भरने का नियम है।

यह नियम भी बनाया गया कि सीट लीविंग बांड और दूसरे चरण में विकल्प भरने के लिए पहले जमा कराई जाने वाली सुरक्षा निधि का नियम अब दूसरे चरण की जगह मापअप चरण से प्रभावी होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.