धनतेरस पर जगमग हुआ माता महालक्ष्मी मंदिर, आकाशदीप ने आसमान में बिखेरी रंगबिरंगी छटा

Updated on 30-10-2024 12:14 PM

भोपाल। राजधानी के एकमात्र महालक्ष्मी मंदिर करुणाधाम में दीपोत्सव की उमंग भरी रंगारंग शुरुआत मंगलवार को धनतेरस पर्व से हुई। गुरुदेव सुदेश शांडिल्य एवं उनकी धर्मपत्नी ममता शांडिल्य (गुरु मां) द्वारा माता महालक्ष्मी का अभिषेक किया गया।


शाम के समय विश्व शांति और समृद्धि की कामना करते हुए रामधुन की गई एवं 600 आकाश दीप छोड़े गए। रात के समय रंगारंग आतिशबाजी से आधा घंटे तक करुणाधाम आश्रम और आसपास का इलाका रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाता रहा।


दीपावली पर होगा विशेष श्रंगार, दुबई से मंगाई पोशाक


आश्रम प्रवक्ता शाश्वत शांडिल्य के मुताबिक धनतेरस से दीपावली पर्व की शुरुआत हुई है। कार्यक्रम का समापन भव्य अन्नकूट महोत्सव से होगा। इसमें माता महालक्ष्मी को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। दीपावली पर दुबई से आए हुए वस्त्रों से माता महालक्ष्मी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। यहां पूरे दिन भंडारा चलेगा। धनतेरस से लेकर तीन दिन तक गुरुदेव सुदेश शांडिल्य के सान्निध्य में युवा रामधुन का जाप करेंगे।

राजसी ठाठ-बाट से विराजे मां गोरा व बाबा बटेश्वर


उधर, पुराने शहर के कायस्थपुरा में स्थित बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट के द्वारा धन्वंतरि जयंती एवं भौम प्रदोष के अवसर पर मंगलवार को बाबा बटेश्वर का सप्तऔषधि, विजया एवं भस्मी से अभिषेक किया गया| मंदिर समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया कि इस अवसर पर बाबा बटेश्वर एवं मां गौरा का रत्न- आभूषणों से राजसी श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने 2100 दीपक लगाकर पूरा मंदिर परिसर जगमग कर दिया। बाबा बटेश्वर और मां गौरा की महाआरती की गई| इस अवसर पर 11 लाख रुपए की करंसी से मां लक्ष्मी का विशेष श्रृंगार किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.