भारत-बांग्लादेश टेस्ट की सुरक्षा का मास्टर प्लान:सवा लाख दर्शक, 3 लेयर में कड़ी सुरक्षा

Updated on 24-09-2024 05:26 PM

कानपुर में बीते 40 दिन में 3 बार ट्रेन को उड़ाने की साजिश और इसी बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में पांच दिवसीय भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। टेस्ट मैच में करीब सवा लाख दर्शकों का मूवमेंट रहेगा। ग्रीनपार्क और होटल लैंडमार्क की थ्री लेयर सिक्योरिटी प्लान तैयार किया गया गया है।

दोनों ही जगहों पर जमीन पर पुलिस, PAC और RAF का चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा रहेगा। इसके साथ ही ड्रोन से निगरानी और स्टेडियम के चौतरफा रूफ टॉप सिक्योरिटी का खाका खींचा गया है।

ग्रीनपार्क स्टेडियम में 5 दिवसीय टेस्ट मैच है और होटल लैंडमार्क में खिलाड़ी ठहरे हुए हैं। 25 हजार की दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में करीब सवा लाख दर्शक पहुंचेंगे। इसके देखते हुए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया है।

माउंटेन पुलिस से लेकर सुरक्षा एजेंसी (एटीएस) की टीम को भी होटल से लेकर ग्राउंड तक की सिक्योरिटी में लगाया गया है। सोमवार को 20 कांस्टेबल की SLR से लैस टीम को ग्राउंड की सिक्योरिटी में लगा दिया गया है. ग्राउंड और आस पास का एरिया थ्री लेयर्ड सिक्योरिटी में रहेगा। इनर कार्डेन में निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड्स तैनात किए गए हैं। पब्लिक की तरह चौतरफा सिविल ड्रेस में खुफिया वालों का पहरा रहेगा।

ग्राउंड को चारों ओर से SLR (सेल्फ लोडिंग रायफल) के साथ 50 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। प्रैक्टिस पिच समेत 4 पिचों पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। आउटर कार्डेन की बात की जाए तो ग्राउंड और ग्रीन पार्क की बाउंड्री के बीच का एरिया स्पेशल सेल के पुलिस कर्मियों की कस्टडी में रहेगा। अगर सुपर आउटर कार्डेन की बात की जाए तो ये ग्रीन पार्क के चारों और का एरिया है। यहां माउंटेन पुलिस की पेट्रोलिंग होगी।

एयरपोर्ट से होटल तक बनेगा कॉरिडोर कानपुर में मंगलवार को खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से होटल लैंडमार्क तक पहुंचाने के लिए स्पेशल कॉरिडोर बनाया गया है। एयरपोर्ट से विशेष बस से खिलाड़ियों को होटल तक लाया जाएगा। इसके लिए पूरे रूट पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। खिलाड़ियों के आने-जाने के दौरान ट्रैफिक रोककर उनके वाहन को पास कराया जाएगा। खिलाड़ियों की बस के आगे और पीछे भारी पुलिस फोर्स रहेगा।

टीम की सुरक्षा में 2 IPS तैनात दोनों टीमों की सुरक्षा की जिम्मेदारी 2 IPS अधिकारियों की होगी जो दूसरे जिलों से मैच ड्यूटी में तैनात किए गए हैं। कोई भी बाहरी व्यक्ति खिलाड़ियों तक पहुंच ही नहीं सकेगा। हालांकि लैंडमार्क और विजय विला होटल में एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) के साथ खुफिया के पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

इन दो आईपीएस अधिकारियों के पास खिलाडिय़ों के कमरे के बाहर की लॉबी का भी एक्सेस रहेगा, जिससे इधर आने जाने वालों पर नजर रखी जा सकेगी। पुलिस के सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी समझा दी गई है। सोमवार देर शाम हुई ब्रीफिंग में पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी चार्ज समझा दिया गया है।

4 हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि मैच को देखते हुए करीब 4 हजार पुलिस कर्मी स्टेडियम से लेकर खिलाड़ियों के होटल तक ड्यूटी में लगाया गया है। स्टेडियम और होटल को अलग-अलग सेक्टर में बांटकर ड्यूटी लगाई गई है। सेक्टर और जोन में अफसरों को निगरानी में लगाया गया है। इससे कि किसी भी पुलिस कर्मी से चूक नहीं हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.