सुहागन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना से रखा निर्जला व्रत, मुख्यमंत्री आवास में भी मना करवा चौथ

Updated on 02-11-2023 12:41 PM

भोपाल। बुधवार को कार्तिक कृष्ण चतुर्थी के मौके पर करवा चौथ का पर्व परंपरागत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना से निर्जला व्रत रखा। शाम को कई जगहों पर सामूहिक आयोजन हुए और महिलाओं ने छलनी से आसमान में चांद के दर्शन करने के बाद पति की सूरत निहारी और उसके बाद व्रत खोला। चंद्रमा को अर्ध्य दिया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कथा श्रवण की। कालोनियों, होटल, रेस्टोरेंट, सामुदायिक भवनों में आयोजित हुए करवा चौथ पर्व के कार्यक्रमों में महिलाओं ने चंद्रमा देखा। विधि-विधान से करवाचौथ कथा पढ़ी। पूजा-अर्चना की। चंद्रमा को अर्घ्‍य दिया। पति का आशीर्वाद लिया और पतियों के हाथों से पानी पीकर निर्जला व्रत खोला।

सीएम हाउस में करवा चौथ

सीएम हाउस में भी करवा चौथ का पर्व पूर्ण श्रद्धाभाव से मनाया गया। सीएम शिवराज राज चौहान अपनी पत्‍नी के साथ करवा चौथ की पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज ने करवा चौथ की कहानी पत्नी साधना को सुनाई। इसके बाद साधना सिंह ने शिवराज संग सीएम हाउस के प्रांगण में छलनी से चंद्रमा के दर्शन कर जल ग्रहण किया।

दुल्हन की तरह सज-धज कर किया पूजन

शाम साढ़े सात बजे से उपवास करने वाली महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती दिखीं। इस दौरान बार-बार छतों पर जाकर चंद्रमा का उदय होने का इंतजार करतीन नजर आईं। सुहागिनों ने दुल्हन की तरह सजधज कर शिव-पार्वती और करवे की पूजा की। पति का पूजन करने के अलावा सास-ससुर के भी पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। घरों में भगवान गणेश, कर्तिकेय व चौथ माता की पूजा-अर्चना की। पूजन के साथ-साथ व्रतधारी महिलाओं ने सुहागिन महिलाओं को हल्दी कुमकुम लगाकर सुहाग की सामग्री भेंट की। अखंड सौभाग्य के लिए आशीर्वाद मांगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.