Bhopal में दोस्ती के बाद शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, नौकरी दिलाने का झांसा देकर बनाया शिकार

Updated on 19-08-2025 02:38 PM
भोपाल। अवधपुरी थाने में एक विवाहित महिला की शिकायत पर उसके परिचित सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के विरूद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला को अपने फ्लैट पर बुलाया था और फिर बाद में उससे दुष्कर्म किया।

अस्पताल में हुई थी दोनों की मुलाकात

अवधपुरी पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय पीड़िता राजधानी में रहती है, उसका पति काम के सिलसिले में दूसरे शहर में रहता है। करीब छह महीने पहले पीड़िता बीमार थी और एम्स अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। इसी दौरान आरोपी इंजीनियर जयदीप के स्वजन भी अस्पताल में भर्ती थे, वह उनसे मिलने के लिए अक्सर जाता था।

नौकरी लगवाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

इसी दौरान जयदीप की पहचान महिला से हुई। आरोपित ने उसे बात करने के लिए नया फोन दिया। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी तो आरोपित ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर मिलने को अपने अवधपुरी स्थित घर में बुलाया। वहां आरोपित ने नौकरी की बात न करते हुए उससे दुष्कर्म किया। बीते 12 अगस्त को भी आरोपित ने उसे रूम में बुलाया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.