विश्व पर्यावरण दिवस पर मानव संग्रहालय में होंगे कई कार्यक्रम:ट्रैकिंग में देखें संग्रहालय की रॉक पेंटिंग, शाम को ‘नृत्य नाटिका भी

Updated on 04-06-2025 12:44 PM

5 जून को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। भोपालवासियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है सुबह की ट्रेकिंग से लेकर शाम की नृत्य नाटिका तक, पूरे दिन विविध आयोजन होंगे और सभी कार्यक्रमों में आमजन की भागीदारी आमंत्रित है।

सुबह 6:30 बजे से पर्यावरण और सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित ट्रेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका सहयोग यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया कर रहा है। यह ट्रेकिंग मानव संग्रहालय के प्राकृतिक मार्गों से होते हुए प्रतिभागियों को प्रकृति के निकट लाने और संरक्षण की आवश्यकता का अनुभव कराएगी। इसके लिए किसी प्रकार के कोई भी पंजीयन की आवश्यकता नहीं है।

प्रकृति पूजन के माध्यम से सांस्कृतिक जुड़ाव कार्यक्रम में आगे 11:30 बजे तमिलनाडु के अय्यानार देवस्थानम परिसर स्थित पुनीत वन में पुनीत वन महोत्सव के तहत पारंपरिक प्रकृति पूजन का आयोजन होगा। यह आयोजन भारतीय संस्कृति में प्रकृति की आराधना की परंपरा को पुनः उजागर करेगा। मानव संग्रहालय में 3:00 बजे से नगर निगम भोपाल के सहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें संग्रहालय के कर्मचारी, स्वयंसेवक, पर्यावरण प्रेमी और आमजन भाग ले सकते हैं। यह अभियान नागरिकों में स्वच्छता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना जागृत करेगा।

‘गंगावतरण’ की नृत्य प्रस्तुति बनेगी मुख्य आकर्षण सायं 6:30 बजे रंग श्री लिटिल बैले ट्रूप द्वारा प्रसिद्ध पौराणिक कथा ‘गंगावतरण’ पर आधारित एक भव्य नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। यह प्रस्तुति न केवल सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध होगी, बल्कि दर्शकों को गंगा नदी के पर्यावरणीय महत्व से भी अवगत कराएगी। आयोजन संग्रहालय के मुक्ताकाशी रंगमंच पर होगा और इसमें सभी आयु वर्ग के दर्शक भाग ले सकते हैं।

भोपालवासियों के लिए विशेष आग्रह मानव संग्रहालय द्वारा आयोजित यह एक दिवसीय आयोजन न केवल मनोरंजक है, बल्कि समाज में सतत विकास, पर्यावरणीय जागरूकता और सांस्कृतिक संरक्षण की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास भी है। भोपाल के नागरिकों से अपील की जाती है कि वे परिवार सहित इन कार्यक्रमों में भाग लें और पर्यावरण संरक्षण की इस साझा जिम्मेदारी को निभाएं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का ही प्रयोग करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.