मनु भाकर की मां बोलीं-पड़ोसियों ने बताया जीत गई:मैं हाथ में गीता लेकर बैठी थी

Updated on 01-08-2024 02:17 PM

एक ही ओलिंपिक में 2 मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली हरियाणा की शूटर मनु भाकर मायूस है। यह मायूसी इस बात की है कि वह गोल्ड नहीं जीत सकी। इसका खुलासा मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर ने किया।

उन्होंने बताया कि आज के मैच से पहले कल उनकी मनु से बात हुई। मनु गोल्ड मेडल न जीत पाने से मायूस है। फिर भी यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने मनु की जीत का क्रेडिट उसकी मां सुमेधा भाकर को दिया। उन्होंने कहा कि मैं तो मर्चेंट नेवी में हूं। ड्यूटी पर रहता हूं। टाइम नहीं मिल पाता। मनु पर सारी मेहनत उसकी मां ने ही की है।

मां सुमेधा ने कहा- मैं मनु के मैच नहीं देखती। मैंने उसके दोनों मेडल वाले मैच नहीं देखे। उन्होंने कहा कि यह टोटका नहीं बल्कि गुरुकुल की परंपरा है, जिसमें ऐसे वक्त पर एकांतवास में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब हनुमान जी के भक्त हैं। मैच के वक्त भी मैं हनुमान जी की भक्ति कर रही थी। मैं साथ में श्रीमद भागवत गीता लेकर बैठी थी। मेरी यही प्रार्थना थी कि कृष्ण भगवान मनु को उसकी मेहनत का फल जरूर दें।

मनु 12 घंटे प्रैक्टिस करती, मां हर वक्त साथ रहती
मनु 12-12 घंटे प्रैक्टिस करती थी। उसकी मां हर वक्त साथ रहती थी। मनु को कब क्या खाने को देना है, इसका ध्यान भी मां ही रखती थी। बता दें कि मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक में पहले 10 मीटर शूटिंग के सिंगल इवेंट में मनु ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद मंगलवार को टीम इवेंट में ब्रॉन्ज जीता। एक ओलिंपिक में 2 मेडल जीतने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है।

मनु की जीत इस मायने में भी बड़ी है कि उन्होंने 12 साल बाद भारत को शूटिंग में पदक दिलाया है। भारत ने एथेंस 2004 से लंदन 2012 ओलिंपिक में लगातार 3 मेडल जीते। हालांकि इसके अगले 2 ओलिंपिक में शूटिंग में भारत को कुछ नहीं मिला।

वहीं टीम इवेंट में मनु भाकर के जोड़ीदार सरबजोत सिंह भी हरियाणा के ही रहने वाले हैं। उनके पिता जतिंदर सिंह अंबाला में रहते हैं। बेटे के मेडल जीतने की खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि हमने सरबजोत के मैच नहीं देखे। मंगलवार यानी आज हुआ ओलिंपिक मैच न मैंने देखा और न ही सरबजोत की मां ने। उसके मेडल जीतने के बाद बधाईयां आने पर इसका पता चला।

सरबजोत ने मैच के बाद कहा कि मैंने यहां से मां को फोन किया था लेकिन वह मुझे कह रहीं कि बाद में फोन करना, अभी मैं बिजी हूं। ​​​​​​पीएम मोदी ने सरबजोत से फोन पर बात करके भी बधाई दी।

सरबजोत के पिता ने कहा कि अगर वे ओलिंपिक में पेरिस जाते तो बेटा भावुक हो जाता। बेटे की हिम्मत बनी रहे, इस वजह से वे साथ नहीं गए। उन्होंने फैसला लिया कि वे मैच नहीं देखेंगे और रिजल्ट बेटे से ही सुनेंगे। उन्होंने बताया कि सरबजोत ने यूट्यूब पर देखकर शूटिंग में दिलचस्पी बढ़ाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.