मनोज मुंतशिर ने फिर से आदिपुरुष के लिए मांगी माफी बोले- रिलीज के दो दिन में अपनी गलती सुधारी

Updated on 04-12-2023 03:55 PM

राइटर मनोज मुंतशिर ने एक बार फिर से फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि इस कारण उनके 25 साल के काम को नजरअंदाज ना किया जाए। शुरुआत में वे स्क्रीनप्ले की वजह से ऐसे डायलॉग लिखने के लिए बाध्य थे। हालांकि रिलीज के 2 दिन में ही उन्हें और मेकर्स को अपनी गलती का एहसास हो गया था।

इरादे नेक थे फिर भी हमसे गलती हुई- मनोज मुंतशिर
बीते शनिवार यानी 2 दिसंबर को मनोज मुंतशिर लखनऊ के भारतेंदु नाट्य एकेडमी में एक इवेंट में शामिल हुए थे। इवेंट की शुरुआत में उन्होंने ये लाइन बोली- वो सिर्फ आंधी थी, संभलना पड़ा; मैं आखिरी चिराग था, जलना पड़ा।

इसके बाद बहस राम से बढ़कर फिल्म आदिपुरुष के संवाद पर पहुंच गई। इस दौरान उनसे सवाल किया गया है कि किस कारण उन्होंने कॉन्ट्रोवर्शियल डायलॉग लिखे थे। इस सवाल पर मनोज ने सबसे पहले मौजूद जनता से माफी मांगी।

फिर उन्होंने आगे कहा- गलती पर माफी मांगने के लिए लखनऊ से बेहतर दूसरी कोई जगह नहीं है, जो उस राज्य का कैपिटल है, जहां पर भगवान राम ने जन्म लिया था। पूरी विनम्रता के साथ, मैं इसे स्वीकार करता हूं कि भले ही हमारे इरादे नेक थे, हम बहक गए और यह एहसास नहीं हुआ कि लोगों को ये पसंद नहीं आएगा।

मनोज बोले- हमने डायलॉग्स को दोबारा लिख कर रिप्लेस किया था
उन्होंने मेकर्स के बचाव में कहा- रिलीज के दो दिन के भीतर, हमने अपनी गलती सुधारने का फैसला कर लिया था। हमने डायलॉग्स को दोबारा लिख कर रिप्लेस किया था। एक रात में 10 हजार प्रिंट्स में बदलाव किए गए थे। मुंतशिर ने स्वीकार किया कि सॉन्ग राइटिंग फीका हो गया था।

खराब डायलाॅग्स की वजह से जान से मारने की धमकी भी मिली थी
कुछ समय पहले भी मनोज ने आदिपुरुष के डायलॉग के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि बाकियों की तरह अपनी गलती सुधारने के लिए उन्हें भी दूसरा मौका मिलना चाहिए। मनोज का यह भी कहना था कि दूसरी बड़ी गलती यह थी कि उन्होंने मीडिया के सामने खराब डायलॉग पर सफाई दी। रिलीज के बाद खराब डायलॉग की वजह से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इस कारण वो कुछ दिनों के लिए भारत छोड़ विदेश चले गए थे।

600 करोड़ की फिल्म ने भारत में 286.37 करोड़ रुपए की कमाई की
टीजर रिलीज होते ही फिल्म विवादों से घिर गई थी। आरोप था कि फिल्म में तथ्यों को गलत तरीके से दिखाया गया है। फिल्म 16 जून को रिलीज हुई थी। फिर इसमें दिखाए गए डायलॉग पर भी खूब विवाद हुए थे। बाद में मेकर्स ने कुछ डायलॉग में बदलाव किए थे लेकिन उससे भी विवाद खत्म नहीं हुआ था।लोगों के विरोध के बाद ही फिल्म दो हफ्ते में ही थिएटर्स से उतरने लगी थी। 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 286.37 करोड़ रुपए की कमाई की। इसमें 147.26 करोड़ रुपए हिंदी वर्जन से हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.