मन्नारा, अभिषेक या नावेद... कौन होगा घर से बेघर? एलिमिनेशन को लेकर सलमान खान का बड़ा प्रैंक

Updated on 20-10-2023 03:41 PM
'बिग बॉस 17' में यूट्यूबर और प्रैंकस्टर सनी आर्य उर्फ तहलका हैं, जो अपने प्रैंक के लिए फेमस है। लग रहा है कि सलमान खान भी उनसे इंस्पायर हो गए हैं!! अरे हम ऐसा नहीं कह रहे, बल्कि वो खुद घरवालों के साथ एक प्रैंक करने वाले हैं। वो भी एविक्शन को लेकर। मालूम हो कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और नाविद सोले नॉमिनेट हुए हैं।

इस हफ्ते Bigg Boss 17 का पहला वीकेंड का वार है। शो के ग्रैंड प्रीमियर के बाद होस्ट सलमान खान एक बार घरवालों से रूबरू होंगे। हालांकि, इस बार माहौल कुछ अलग होगा, क्योंकि कंटेस्टेंट्स ने इस पूरे हफ्ते घर में जो कुछ भी किया है, उसकी रिपोर्ट इस शनिवार और रविवार को रात 9 बजे आएगी। खबर है कि अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय की क्लास लगेगी। घर में कुछ मेहमान भी आएंगे। खैर हम आपको यहां एलिमिनेशन को लेकर लेटेस्ट अपडेट देने जा रहे हैं।

'द खबरी' की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले हफ्ते में 'बिग बॉस 17' में कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। हालांकि, Salman Khan घरवालों के साथ एलिमिनेशन को लेकर प्रैंक जरूर करेंगे और बाद में बताएंगे कि इस बार कोई घर से नहीं जा रहा है।

इस सीजन में हैं 17 कंटेस्टेंट्स

इस सीजन में कुल 17 कंटेस्टेंट्स हैं। सब अलग-अलग फील्ड से हैं। एक्टर्स के अलावा यूट्यूबर, रैपर, प्रैंकस्टर, बिजनेसमैन को भी इस सीजन का हिस्सा बनाया गया है। शो में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय, नावेद सोले, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, अरुण श्रीकांत माशेट्टी उर्फ अचानक भयानक, सनी आर्य उर्फ तहलका, अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर, रिंकू धवन, जिग्ना वोरा, सना रईस खान और सोनिया बंसल हैं।

वीकेंड का वार में आएंगे कुछ खास मेहमान
पहले वीकेंड का वार में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन आएंगे और अपनी फिल्म 'गणपत' का प्रमोशन करेंगे। इनके अलावा कंगना रनौत भी अपकमिंग मूवी 'तेजस' को प्रमोट करेंगी। कृष्णा अभिषेक अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाएंगे। विशाल आदित्य सिंह और कनिका मान भी अपने नए सीरियल के प्रमोशन के लिए मंच पर आएंगे। आप इस शो को कलर्स चैनल पर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9 बजे देख सकते हैं। इसके अलावा आप इसे जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.