मनिका बत्रा बोलीं- पेरिस में टोक्यो जैसी गलती नहीं करूंगी:टेबल टेनिस स्टार ने कहा- एक बार में एक मैच पर फोकस

Updated on 23-07-2024 05:45 PM

पेरिस ओलिंपिक से ठीक पहले भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने कहा है कि वे पेरिस में टोक्यो ओलिंपिक जैसी गलती नहीं करेंगी। 29 साल की मनिका ने सोमवार को कहा कि मैंने टोक्यो ओलिंपिक से बहुत कुछ सीखा है। पेरिस गेम्स में एक बार में एक मैच पर फोकस करूंगी, शुरुआती दौर में मेडल जीतना मेरे दिमाग में नहीं होगा।

ओलिंपिक से पहले बत्रा ने यूटीटी से कहा- 'पिछले ओलिंपिक गेम्स से काफी कुछ सीखने को मिला और मैंने जो गलतियां वहां की थी उनको इस बार नहीं दोहराऊंगी। उसके बाद मेरी मानसिकता बदली है। मैं अधिक शांत हो गई हूं और मेरा खुद पर भरोसा बढ़ गया है।'

मनिका लगातार दूसरे ओलिंपिक गेम्स में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वे सिंगल और टीम इवेंट में हिस्सा लेंगी। 26 जुलाई से शुरू होने जा रहे ओलिंपिक गेम्स में टेबल टेनिस के मैच 27 जुलाई से 11 अगस्त तक होंगे।

दमखम और फुर्ती पर ध्यान: बत्रा
मनिका ने कहा कि मैं अपने दमखम और फुर्ती पर ध्यान दे रही हूं और मेरा वास्तविक लक्ष्य मेडल के लिए चुनौती पेश करना है। मैं धीरे-धीरे आगे बढूंगी। मैं उस मुकाम पर पहुंचने की कोशिश कर रही हूं, जहां मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूं।

उन्होंने कहा- 'मैं मैच दर मैच आगे बढूंगी और शुरू में ही पदक के बारे में नहीं सोचूंगी। मैं अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहूंगी।'

हमारे पर मेडल जीतने का अहम मौका
भारतीय महिला टीम को पेरिस ओलंपिक में जगह दिलाने में बत्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह पहला अवसर है, जबकि भारतीय टेबल टेनिस टीम ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया।

बत्रा ने कहा-'भारत ने पहली बार (ओलंपिक के लिए) क्वालिफाई किया, यह बड़ी उपलब्धि है। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि हम (शिविर में) एक साथ अभ्यास कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हमारे पास पदक जीतने का मौका है और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.