ओंकारेश्वर में तेंदुए की संदिग्ध मौत पर भड़की मेनका गांधी, फॉरेस्ट चीफ को चिट्ठी लिख अफसरों पर कार्रवाई की मांग की

Updated on 05-09-2024 10:15 AM
खंडवाः मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में तेंदुए की संदिग्ध मौत से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पर्यावरणविद मेनका गांधी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रदेश के फॉरेस्ट चीफ विजयकुमार अंबाडे को चिट्ठी लिखकर चिंता जताई है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई की बात कही है।

दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पीपल्स फॉर एनिमल्स संस्था की प्रमुख है। उनसे इंदौर के पर्यावरण कार्यकर्ता प्रियांशु जैन ने शिकायत की थी। इस शिकायत में उन्होंने बताया था कि ओंकारेश्वर क्षेत्र में घायल अवस्था में एक तेंदुआ मिला था। इसकी जानकारी क्षेत्र के वन क्षेत्रपाल आनंदराम खांडे को दी थी, लेकिन उन्होंने इस मामले में लापरवाही बरती। क्षेत्रपाल मौके पर इतना लेट पहुंचे, जिससे तेंदुए की मौत हो गई। इस शिकायत पर मेनका गांधी ने संज्ञान लेते हुए मध्यप्रदेश वन विभाग को तलब किया है।


लापरवाहों पर कार्रवाई की बात कही

मेनका गांधी ने फॉरेस्ट चीफ को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने लिखा कि तेंदुए की मौत से जुड़ी ये खबर और तस्वीर पूरे भारत में वायरल हो रही है। मामले में जिन अफसरों ने लापरवाही बरती है, उन सभी को सस्पेंड किया जाए। इसके साथ ही गांधी ने फॉरेस्ट चीफ को प्रदेश में 4 वन्यजीव अस्पताल बनाने की सलाह भी दी है।

ये है पूरा मामला


दरअसल, ओंकारेश्वर क्षेत्र के धावड़िया ग्राम में एक खेत में सोमवार के दिन अचेत हालत में तेंदुआ मिला था। पर्यावरण कार्यकर्ता की जानकारी के बाद भी वन विभाग की टीम समय से मौके पर नहीं पहुंची, जिसके चलते बाद में तेंदुए की मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह तेंदुए के शव का डॉक्टर की पैनल ने हरसूद नाका स्थित वन विभाग के डिपो में पोस्टमॉर्टम किया। पीएम के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि तेंदुआ बूढ़ा हो चुका था।

शरीर में मिले खून के थक्के


पीएम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि तेंदुए के शरीर में अंदरूनी इंफेक्शन के साथ रक्त के थक्के मिले। अफसरों के मुताबिक हार्ट अटैक से तेंदुए की मौत हुई है। हालांकि विसरा सैंपल लिया है। जिसे जांच के लिए जबलपुर की फॉरेंसिक लेब भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट में स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.